[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment शादी के 1 साल बाद ही तलाक ले रही हैं श्‍वेता बसु प्रसाद, पति के बारे में कही ये बात…

शादी के 1 साल बाद ही तलाक ले रही हैं श्‍वेता बसु प्रसाद, पति के बारे में कही ये बात…

0
शादी के 1 साल बाद ही तलाक ले रही हैं श्‍वेता बसु प्रसाद, पति के बारे में कही ये बात…

टीवी और बॉलीवुड फिल्‍मों की अभिनेत्री श्‍वेता बसु प्रसाद पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्‍होंने एक साल पहले फिल्‍ममेकर रोहित मित्तल से शादी की थी. लेकिन अब अभिनेत्री ने शादी के एक साल बाद ही पति से अलग होने का फैसला किया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी.

श्‍वेता ने बताया था कि दोनों आपसी सह‍मति से अलग हो रहे हैं. श्‍वेता ने बताया था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में श्‍वेता ने इस बारे में खुलकर बात की. श्‍वेता ने बताया कि, हमने तलाक की अर्जी दायर कर दी है.

श्‍वेता ने रोहित के बारे में कहा,’ रोहित ने मेरे एक्टिंग करियर में मेरी बहुत मदद की है. मैं इसके लिए हमेशा उनकी आभारी रहूंगी. वह एक शानदार फिल्‍ममेकर हैं और मुझे यकीन है कि हम एक दिन साथ में काम करेंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हम 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे, फिर हमने शादी की. लेकिन अब हमने इस रिश्‍ते को खत्‍म करने का फैसला किया है. लेकिन बावजूद इसके हम अच्‍छे दोस्‍त बने रहेंगे.’ शादी तोड़ने को लेकर उन्‍होंने कहा,’ हम दोनों काफी फ्रेंडली हैं जैसा कि मैंने सोशल मीडिया में जिक्र किया था कि हम दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला किया है.’

बता दें कि श्‍वेता ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखा था,’ हेलो, रोहित मित्‍तल और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. कई महीनों तक सोचने और विचार करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं. हर बार किताब कवर टू कवर पढ़न की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किताब खराब है या कोई भी नहीं पढ़ सकता है. कुछ चीजों को अधूरा छोड़ देना ही बेहतर है.’

बता दें कि श्‍वेता और रोहित को मिलवाने में अनुराग कश्‍यप ने अहम भूमिका निभाई है. श्‍वेता अनुराग कश्‍यप के प्रोडक्‍शन हाउस फैंटम फिल्‍म्‍स में बतौर स्क्रिप्‍ट कंसलटेंट करीब डेढ़ साल तक काम कर चुकी हैं. रोहित से उनकी पहली मुलाकात यहीं हुई थी. रोहित भी फैंटम में ही काम करते हैं. दोनों ने एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था और यहीं से दोनों की करीबियां बढ़ी. दोनों में दोस्‍ती हुई फिर प्‍यार और शादी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel