[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 13 Grand Finale अब इस दिन आयेगा टीवी पर, सलमान खान को एक एपिसोड के मिलेंगे 8.5 करोड़

Bigg Boss 13 Grand Finale अब इस दिन आयेगा टीवी पर, सलमान खान को एक एपिसोड के मिलेंगे 8.5 करोड़

0
Bigg Boss 13 Grand Finale अब इस दिन आयेगा टीवी पर, सलमान खान को एक एपिसोड के मिलेंगे 8.5 करोड़

कलर्स टीवी पर आनेवाला चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का मौजूदा सीजन पांच हफ्ते और आगे बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स कीमानें, बिग बॉस 13 की अवधि पांच हफ्तों के लिए बढ़ा दी गई है और उसका फिनाले एपिसोड फरवरी में आयेगा.

जी हां, हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस जनवरी में ही खत्म होने वाला था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो अब पांच हफ्ते और आगे बढ़ गया है. ऐसे में अब शो का फिनाले जनवरी के बजाय फरवरी 2020 में होने की उम्मीद है.

इन्हीं रिपोर्ट्स से यह बात भी सामने आयी है कि यह शो पहले 14 जनवरी को खत्म होने वाला था, लेकिन अब यह बढ़कर 16 फरवरी हो गया है. ऐसे में एक बात तो साफ है कि बिग बॉस 13 के फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देने की तैयारी चल रही है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि धीरे-धीरे ही सही, इस शो ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. दर्शकों की रुचि को देखते हुए अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है कि बिग बॉस 13 का सीजन एक और महीने के लिए बढ़ा दिया जाए.

शो के मेकर्स के इस ऐलान से सलमान खान नाखुशथे. उनके नाखुश होने की वजह उनकी आने वाली फिल्में हैं, जिन्हें लेकर वह पहले ही कमिटमेंट दे चुके हैं. खबर यह भी थी कि सलमान बीच में शो छोड़ देंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि शो के मेकर्स ने सलमान खान को मनाने का पक्का इंतजाम कर लिया है.

शो के मेकर्स सलमान खान को इन पांच हफ्तों में भी होस्ट करने के लिए, उन्हें प्रति एपिसोड 2 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा देंगे, क्योंकि इन पांच हफ्तों की वजह से सलमान को अपने दूसरे कमिटमेंट्स की डेट्स आगे बढ़ानी पड़ी हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान को बिग बॉस शो के हर एपिसोड के लिए 6.5 करोड़ रुपये दिये जाते हैं, यानी उनको हफ्ते के 13 करोड़ रुपये मिलते हैं.

अब जब हर एपिसोड के 2 करोड़ एक्सट्रा मिलेंगे, तो हर एपिसोड की उनकी फी कुल मिलाकर 8.5 करोड़ हो जाएगी. इस हिसाब से देखें, तो इस पूरे सीजन के अंत तक, सलमान खान 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel