[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्‍ला घर के नये कैप्‍टन, हिमांशी की इस हरकत पर भड़के बिग बॉस

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्‍ला घर के नये कैप्‍टन, हिमांशी की इस हरकत पर भड़के बिग बॉस

0
Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्‍ला घर के नये कैप्‍टन, हिमांशी की इस हरकत पर भड़के बिग बॉस

‘बिग बॉस 13’ में सिद्धार्थ शुक्‍ला घर के नये कैप्‍टन बन गये हैं. कैप्‍टेंसी के दावेदारों में तीन लोग शामिल थे- आसिम रियाज़, विशाल और सिद्धार्थ. घरवालों ने आपसी सहमति से सिद्धार्थ को घर का नया कैप्‍टन चुना. बाकी दोनों सदस्‍यों के खाते में एक वोट भी नहीं आया. इससे पहले बिग बॉस ने हिमांशी खुराना से घर की कैप्‍टेंसी छीन ली.

27 नवंबर के एपिसोड में हिमांशी खुराना को बिग बॉस ने फटकार लगाई. बिग बॉस ने कहा कि, वह अपनी कैप्‍टेंसी में न तो घरवालों को कोई काम ढंग से करवा पाई और सबसे ज्‍यादा खुद ही नियमों का उल्‍लघंन किया.

बिग बॉस ने कहा कि, हिमांशी को घर की जो चाबियां संभालकर रखने के लिए दी गईं थी जो वह अपने पास नहीं रख सकीं. घर के कई सदस्‍यों ने चाबी चुराकर बाहर गार्डेन एरिया में रखे चिप्‍स के पैकेट चुराये हैं. हालांकि बिग बॉस ने किसी का नाम नहीं लिया.

इस वजह से बिग बॉस ने उन्‍हें कप्‍तानी से बेदखल कर दिया. बिग बॉस के इस फैसले से शेफली, आसिम और हिमांशी को छोड़कर बाकी सभी सदस्‍य बेहद खुश नजर आये. इस दौरान कई बार हिमांशी और पारस एकदूसरे से बहस करते दिखे. कप्‍तान बनने के बाद सिद्धार्थ ने सभी सदस्‍यों को ड्यूटी दे दी है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सिद्धार्थ कैसे कैप्‍टन बनकर उभरते हैं.

इस बीच खबरें आ रही हैं कि देवोलीना की तबीयत ठीक न होने की वजह से वह शो बीच में ही छोड़ सकती हैं. हालांकि बीबी टास्‍क में वह परफॉर्म करती दिखीं थीं. अब उनकी मां का बयान आया है. उनका कहना है कि, उनकी बेटी बेहद बहादुर हैं और वह शो नहीं छोड़ेगी.

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहनाज, शेफाली, आरती सिंह, हिंदुस्‍तानी भाऊ, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा शामिल है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि‍ इन सदस्‍यों में से कौन घर से बेघर होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel