[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Viral Video: अमेरिकी सिंगर मैडोना को क्यों पीना पड़ा अपना यूरीन?

Viral Video: अमेरिकी सिंगर मैडोना को क्यों पीना पड़ा अपना यूरीन?

0
Viral Video: अमेरिकी सिंगर मैडोना को क्यों पीना पड़ा अपना यूरीन?

वर्ल्ड टॉयलेट डे पर जानी-मानी अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस मैडोना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आइस बाथ लेने के बाद अपना यूरीन (पेशाब/मूत्र) पीती नजर आ रही हैं.

बताते चलें कि मैडोना फिलहाल म्यूजिकल ईवेंट के लिए ‘मैडम एक्स टूर’ पर हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सुबह के तीन बजे आइस ट्रे में आइस बाथ. मैडम एक्स की थेरेपी. क्या हम आइस बाथ चैलेंज शुरू कर सकते हैं? 41 डिग्री, चोट का सबसे अच्छा इलाज.

हॉलीवुड सेलिब्रिटी मैडोना ने यह वीडियो रविवार, 17 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें परफॉर्मर अहलमलिक विलियम्स के साथ होटल के बाथरूम में देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/tv/B4_ABoOhIBC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इस वीडियो में आइस बाथ टब से निकलने के बाद वह अपने मोजे उतारती हैं और इसके बाद एक सफेद कप में एक पीले रंग का द्रव पदार्थ पीती नजर आती हैं, जो उनकी इस ट्रीटमेंट का एक हिस्सा है. वह कहती हैं, बर्फीले पानी से निकलने के बाद यूरीन पीना वाकई बेहद अच्छा है. सोशल मीडिया पर सिंगर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मैडोना ने मेडिकल ट्रीटमेंट के तौर पर अपने यूरीन का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी वह अपने शरीर के जख्मों को ठीक करने के लिए यूरीन का इस्तेमाल करतीआयी हैं. ऐसा लगता है कि 61 साल की हो चलीं मैडोना की खूबसूरती और फिटनेस का यही राज है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel