[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment BB 13 : खेसारी लाल यादव की धमाकेदार इंट्री, सलमान ने भोजपुरी में बोला ये डायलॉग, VIDEO

BB 13 : खेसारी लाल यादव की धमाकेदार इंट्री, सलमान ने भोजपुरी में बोला ये डायलॉग, VIDEO

0
BB 13 : खेसारी लाल यादव की धमाकेदार इंट्री, सलमान ने भोजपुरी में बोला ये डायलॉग, VIDEO

दीवाली के मौके पर बिग बॉस का एपिसोड भी शानदार रहा. वीकेंड का वार के स्‍पेशल एपिसोड में सलमान खान घरवालों के साथ रूबरू हुए. इस एपिसोड में आदित्‍य नारायण, हर्ष लिंबाचिया और ढिंचैक पूजा ने घर में इंट्री कर कंटेस्‍टेंट के साथ जमकर मस्‍ती की. 27 अक्टूबर के एपिसोड में ही भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की धमाकेदार इंट्री हुई. खेसारी लाल का स्‍वागत सलमान खान ने जबरदस्‍त तरीके से किया. बता दें कि खेसारी लाल जल्‍द ही बिग बॉस में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री करनेवाले हैं.

खेसारी लाल से पहले शो में दो वाइल्‍ड कार्ड कंटेस्‍टेंट हिंदुस्‍तानी भाऊ यानी विकास पाठक और तहसीन पूनेवाला के नाम का खुलासा हो चुका है. खेसारी लाल तीसरे वाईल्‍ड कार्ड इंट्री कंटेस्‍टेंट हैं.

सलमान खान ने खेसारी लाल यादव का स्‍वागत यह कहकर दिया कि वह भोजपुरी सिनेमा के अवॉर्ड विनिंग सुपरस्‍टार हैं. खेसारी लाल ने अपने सुपरहिट सॉन्‍ग ‘ठीक है…’ गाने से इंट्री की. उन्‍होंने बताया कि वह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं. इस मौके पर सलमान ने अपने चर्चित डायलॉग्‍स भोजपुरी में बोले.

सलमान खान ने फिल्‍म दबंग का डायलॉग ‘क्‍या स्‍वागत नहीं करोगे हमारा’ और फिल्‍म ‘किक’ का डायलॉग ‘मैं दिल में आता हूं समझ में नहीं’ को भोजपुरी में बोला. कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पेज पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/tv/B4H9HhooEqO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

वहीं, शो में ढिचैंक पूजा भी शो में पधारी. सलमान ने ढिंचैक पूजा के साथ गाने भी गाये. आदित्‍य नारायण, हर्ष लिंबाचिया और ढिंचैक पूजा ने घरवालों के साथ खूब मस्‍ती की और गेम भी खेले. अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि घर में तीन-तीन वाईल्‍ड कार्ड इंट्री के बाद घर का माहौल कैसा होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel