[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment शर्मनाक! मुर्शिदाबाद में आरएसएस के स्वयंसेवक की हत्या पर बिफरीं अपर्णा सेन, ममता को सुनायी खरी-खरी

शर्मनाक! मुर्शिदाबाद में आरएसएस के स्वयंसेवक की हत्या पर बिफरीं अपर्णा सेन, ममता को सुनायी खरी-खरी

0
शर्मनाक! मुर्शिदाबाद में आरएसएस के स्वयंसेवक की हत्या पर बिफरीं अपर्णा सेन, ममता को सुनायी खरी-खरी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्वयंसेवक और उसके परिवार की नृशंस हत्या को बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा सेन ने शर्मनाक बताया है. इसके लिए उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को खरी-खरी भी सुना दी है.

मुर्शिदाबाद के जियागंज में आरएसएस कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के बेटे की नृशंस हत्या पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. वाममोर्चा के शासनकाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम आंदोलन की सहभागी रहीं अपर्णा सेन ने ट्वीट करके अपने गुस्से का इजाहर किया.

उन्होंने लिखा, ‘आरएसएस कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी और उसके बच्चे की अपने पश्चिम बंगाल में नृशंस हत्या कर दी गयी. इस नृशंस घटना की वजह चाहे कुछ भी रही हो, लेकिन यह हम लोगों के लिए शर्मनाक है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैडम मुख्यमंत्री, कृपया यह सुनिश्चित करें कि दोषियों को उनके किये की सजा मिले. हत्या करने वाला चाहे किसी भी विचारधारा का व्यक्ति हो. इस राज्य के प्रत्येक नागरिक के प्रति आपकी जिम्मेदारी है. आप राज्य के सभी लोगों की मुख्यमंत्री हैं.’

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तिहरा हत्याकांड को अमानवीय और शर्मनाक करार देते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. उल्लेखनीय है कि इस तिहरे हत्याकांड की भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी आलोचना की थी. कहा था कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel