[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment पारंपरिक परिधानों में बेटी आराध्या संग पूजा पंडाल में नजर आईं एश्वर्या राय बच्चन, की मां दुर्गा की अराधना

पारंपरिक परिधानों में बेटी आराध्या संग पूजा पंडाल में नजर आईं एश्वर्या राय बच्चन, की मां दुर्गा की अराधना

0
पारंपरिक परिधानों में बेटी आराध्या संग पूजा पंडाल में नजर आईं एश्वर्या राय बच्चन, की मां दुर्गा की अराधना

मुंबई: विजयादशमी के साथ ही नवरात्रि खत्म हो गयी. देश भर में लोगों ने अलग-अलग तरीकों से दुर्गा पूजा मनाया. पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसी कड़ी में बॉलीवुुड सितारों ने भी पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की अराधना की. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री एश्वर्या राय अपनी मां और बेटी अराध्या के साथ पूजा पंडाल में नजर आयीं.

पारंपरिक परिधानों में नजर आईं एश्वर्या

दुर्गा पूजा के इस खास मौके पर एश्वर्या राय बच्चन व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में नजर आयीं. वहीं उनकी बेटी अराध्या व्हाइट और ऑरेंज कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. एश्वर्या की मां ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी. ट्रेडिशन लुक में तीनों मां-बेटी मां दुर्गा की अराधना करती नजर आईं. तीनों ने पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ रखा था.

इस मौके पर एश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या को पंडाल और पूजा पद्दति से जुड़ी बातें भी बताती नजर आईं. कभी-कभी एश्वर्या अपनी बेटी के साथ खिलखिलाती भी नजर आयीं. पूजा खत्म करने के बाद एश्वर्या और उनकी मां अराध्या का हाथ पकड़कर पंडाल से बाहर जाती दिखीं.

मणिरत्नम की फिल्म में व्यस्त हैं एश्वर्या

वर्क फ्रंट की बात करें तो एश्वर्या फिलहाल मणिरत्नम की एक अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालिया कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक इंटरव्यू में एश्वर्या ने बताया था कि वो मणिरत्नम की फिल्म में काम करने जा रही हैं. मणिरत्नम के निर्देशन में एश्वर्या ने ‘रावण’ और ‘गुरू’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हालिया फिल्मों की बात करें तो एश्वर्या की आखिरी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel