[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment National Film Awards 2019: ”हेलारो” सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल बेस्ट एक्टर

National Film Awards 2019: ”हेलारो” सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल बेस्ट एक्टर

0
National Film Awards 2019: ”हेलारो” सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल बेस्ट एक्टर

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और विकी कौशल ने शुक्रवार को क्रमश: फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘उरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा किया, वहीं गुजराती फिल्म ‘हेलारो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया. गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर बनी ‘हेलारो’ का निर्देशन अभिषेक शाह ने किया था और यह महिला सशक्तिकरण की पृष्ठभूमि पर बनी है.

इस फिल्म को विशेष जूरी परस्कार से भी सम्मानित किया गया जिसे इसकी 13 प्रमुख महिलाओं ने साझा किया. 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आये. तीन प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कारों में से ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.

इसी फिल्म के मुख्य कलाकार विकी कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, अभिनेता आयुष्मान खुराना से साझा करना पड़ा जिन्हें ‘अंधाधुन’ में शानदार काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया. तेलुगु फिल्म ‘महानती’ में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

आयुष्मान ने ‘अंधाधुन’ में अंधे लग रहे पियानोवादक का किरदार निभाया है, तो वहीं विकी कौशल ने उरी में एक सैन्य अधिकारी का किरदार निभाया है. यह फिल्म उरी में आतंकी हमले के बाद सितंबर 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पृष्ठभूमि पर बनी थी. धर ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार देश के हर बहादुर सैनिक को समर्पित किया.

इसी फिल्म के लिए शाश्वत सचदेव को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक अवार्ड (बैकग्राउंड म्यूजिक) और साउंड डिजाइन पुरस्कार भी जीता. आयुष्मान ने अपने श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार पर कहा, मैंने हमेशा विघटनकारी सामग्री का साथ देने की कोशिश की जो अपनी गुणवत्तापूर्ण सामग्री की वजह से अलग नजर आती है. आज का सम्मान मेरी मेहनत, मेरे विश्वास तंत्र, फिल्मों में मेरे सफर और सबसे पहले मेरे अभिनेता होने के कारण का प्रमाण है. ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनुदित पटकथा के लिए चुना गया.

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में शामिल होने के लिए अभी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी से अपनी फिल्म को मान्यता मिलने से वो बेहद खुश हैं. राघवन ने बताया, मैं बहुत खुश हूं. मैं मेलबर्न में फिल्म (अंधाधुन) की स्क्रीनिंग के बीच में था जब यह पता चला. यह शानदार है, मैं सिर्फ शुक्रिया अदा कर सकता हूं. मैं खुश हूं. तब्बू भी यहां हैं और उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘हमें मिल गया’. मैं अभी बेहद खुश हूं.

आयुष्मान ने ‘बधाई हो’ को मिली सफलता पर भी खुशी जतायी. यह फिल्म अप्रत्याशित गर्भधारण से एक परिवार के जूझने की कहानी है. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला. इसी फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया.

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला, जबकि इसी फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला. इसी के गाने ‘बिंते दिल’ के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला. भंसाली ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा अवसर है और संगीत की उनकी फिल्मों में हमेशा अहम भूमिका रही है.

भंसाली ने बताया- कोई भी पहचान, खासकर सरकार से आने वाली, काफी मायने रखती है. यह पीठ पर थपकी जैसी है. मैंने काफी हो-हल्ले और परेशानी के बीच ‘पद्मावत’ बनायी. जब भी मैं काफी तनाव में होता तो मैं स्टूडियो में जाता और गाना बनाना शुरू कर देता. मैं अपना संगीत बेहद प्यार से बनाता हूं.

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार बिंदु मालिनी को ‘नाथीचरामी’ से ‘मायावी मानावे’ के लिए मिला. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म के लिए भी पुरस्कार मिला. गायक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म ‘चुंबक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने कहा कि यह अप्रत्याशित आश्चर्य है.

किरकिरे ने कहा- मैं बेहद खुश हूं. मैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने की कल्पना भी नहीं कर सकता, यह अविश्वसनीय और बेहद सुखद है. ‘विलेज रॉकस्टार’ के लिए 2017 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली रीमा दास ने इस साल भी सफलता दर्ज की. उनकी ‘बुलबुल कैन सिंह’ को सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का सम्मान मिला.

कश्मीर पर आधारित फिल्म ‘हामिद’ को सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म का सम्मान मिला जबकि इसके बाल कलाकार तल्हा अरशद रेशी ने तीन अन्य बच्चों के साथ सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार साझा किया. कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ’ को सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन का पुरस्कार मिला. प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी मराठी फिल्म ‘पानी’ ने पर्यावरण संरक्षण और परिरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता.

लोकसभा चुनावों की वजह से मई में घोषित किये जाने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को पुनर्निधारित किया गया था. राहुल रवैल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की. यह पुरस्कार कब दिये जाएंगे, इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel