[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment माही गिल का खुलासा- लंबे समय से रिलेशनशिप में हूं, ढाई साल की बेटी भी है

माही गिल का खुलासा- लंबे समय से रिलेशनशिप में हूं, ढाई साल की बेटी भी है

0
माही गिल का खुलासा- लंबे समय से रिलेशनशिप में हूं, ढाई साल की बेटी भी है

बॉलीवुड की बिंदास और बोल्ड एक्ट्रेस माही गिल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. माही ने बताया है कि वह लंबे वक्त से ल‍िव इन रिलेशनश‍िप में रह रही हैं और उनकी एक बेटी भी है.

‘देव डी’, ‘साहेब बीवी और गुलाम’ और ‘नॉट ए लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों और हाल ही में वेब सीरीज ‘अपहरण’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री माही गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बारे में यह खुलासा किया.

दरअसल, माही ग‍िल ने एक इंटरव्यू में अपने अपकम‍िंग प्रोजेक्ट ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ पर चर्चा की. इस दौरान माही ने परत दर परत अपने र‍िलेशनश‍िप और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले.

इंटरव्यू में माही ग‍िल ने बताया – मैं शादीशुदा नहीं हूं. मगर मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है. उन्होंने आगे बताया कि हम जल्द शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे र‍िश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. मुझे आजादी और स्पेस दोनों की जरूरत है. हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं. हम ल‍िव इन र‍िलेशनश‍िप में रहते हैं. शादी भी जल्द होगी.

माही ने यह भी बताया – मेरी ढाई साल की एक बेटी है और उसका नाम वेरोन‍िका है. वह मेरे साथ ही रहती है. मेरी आंटी उसकी पूरी देखभाल करती हैं. मैं भी पूरी कोश‍िश करती हूं कि मुंबई में ही रहूं.

अक्सर लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहनेवाली माही ग‍िल की पर्सनल लाइफ के बारे में अब तक फैंस को ज्यादा नहीं पता था. पहली बार अपने बारे में इतनी बातेंबताकर उन्होंने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel