[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment #boycottsidhu : सिद्धू को भारी पड़ा पाकिस्‍तान प्रेम, कपिल शर्मा के शो से हटाये गये

#boycottsidhu : सिद्धू को भारी पड़ा पाकिस्‍तान प्रेम, कपिल शर्मा के शो से हटाये गये

0
#boycottsidhu : सिद्धू को भारी पड़ा पाकिस्‍तान प्रेम, कपिल शर्मा के शो से हटाये गये

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गये. पूरे देश में मातम पसर गया. इस खौफनाक मंजर पर राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का निराश कर देने वाला बयान दिया था. सिद्धू के बयान पर देशवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सोशल मीडिया पर सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से हटाने की मांग करने लगे. मी‍डिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों की नारजगी को देखते हुए सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर कर दिया है. अब उनकी जगह शो में अर्चना पूर्ण सिंह नजर आयेंगी.

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो?’

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि, यह कायरतापूर्ण कार्रवाई है और मैं सख्ती से इसकी निंदा करता हूं. हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए.’ लेकिन सिद्धू की कही गईं ये बातें सोशल मीडिया पर लोगों को नाराज कर रही हैं. यूजर्स अब कपिल को कह रहे हैं कि वो सिद्धू को शो से निकाले या फिर उनके शो को बॉयकॉट कर देना चाहिये.

indianexpress.com ने सूत्र के हवाले से लिखा,’ उनकी टिप्‍पणी से लोगों में काफी रोष था. साथ ही चैनल और शो (द कपिल शर्मा शो) को भी इस विवाद में घसीटा जा रहा है. ऐसे में चैनल ने फैसला किया है कि सिद्धू इस शो से दूरी बना लें. शो की टीम ने अर्चना पूर्ण सिंह के साथ कुछ एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है.’

बता दें कि सिद्धू उस वक्‍त से ही विवादों में बने हुए हैं, जब वे पाकिस्‍तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्‍तान चले गये थे. इसके बाद से ही उनकी कड़ी निंदा हुई थी और लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. अब ऐसे में वे फिर एकबार विवादों में घिर आये हैं और उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel