[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Rajkumar Hirani MeToo: पूजा भट्ट बोली- पुलिस के पास जाओ, तो हिरानी कह गये ऐसी बात

Rajkumar Hirani MeToo: पूजा भट्ट बोली- पुलिस के पास जाओ, तो हिरानी कह गये ऐसी बात

0
Rajkumar Hirani MeToo: पूजा भट्ट बोली- पुलिस के पास जाओ, तो हिरानी कह गये ऐसी बात

बॉलीवुड को ‘मुन्नाभाई’ सीरीज, ‘3 ईडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में देनेवाले निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी भी MeToo की चपेट में आ गये हैं. हिरानी की एक महिला सहयोगी ने उनपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है.

बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत वाले हिरानी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने आने के बाद एक बार फिर मीटू पर चर्चा तेज हो गयी है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपबीती लिखने से अच्छा है कि महिलाएं पुलिस में जाकर शिकायत करें. रणबीर कपूर की ‘संजू’ में हिरानी के साथ काम करने वाली दिया मिर्जा ने भी इस मामले पर हैरानी जतायी है.

सोशल मीडिया नहीं, पुलिस को बतायें आपबीती – पूजा भट्ट

मीडिया से एक बातचीत में पूजा भट्ट ने कहा- ट्विटर, फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीड‍िया माध्यम पर अपनी आपबीती ल‍िखने से अच्छा होगा, पीड़ित मह‍िलाएं पुल‍िस में श‍िकायत दर्ज करें. आरोपी पर कानूनी कार्यवाही करें. अगर किसी मह‍िला को कोई पुरुष परेशान करता है तो उसके लिए पुल‍िस है, जो आपकी सुरक्षा में हमेशा है. इन मुद्दों पर मीड‍िया ट्रायल की कोई जरूरत नहीं है. पूजा भट्ट ने आगे कहा, समाज में अच्छे पुरुष भी हैं, लेकिन हर किसी को एक न‍िगाह से देखना गलत है. सबसे बड़ी बात ये समझना है कि औरतों की यह लड़ाई पुरुषों के ख‍िलाफ नहीं है. यह सही और गलत की लड़ाई है.

लड़कियां अब किस पर भरोसा करें – व‍िन्ता नंदा

आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाने वाली व‍िन्ता नंदा ने हिरानी मामले पर प्रत‍िक्र‍िया दी है. उन्होंने ट्वीट में ल‍िखा, मीटू में एक नया नाम सामने आया है. यह बहुत परेशान करने वाला है. समझ नहीं आ रहा कि लड़कियां अब किस पर भरोसा करें. अब यह सब नहीं सहन होता है.

हिरानी पर लगे आरोपों की खबर से हिल गयी हूं – दिया मिर्जा

‘संजू’ में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने कहा है- मैं हिरानी सर को 15 साल से जानती हूं. मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के तौर पर जानती हूं. उन पर लगे आरोपों की खबर से मैं हिल गयी हूं. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.

वे किसी देवता से कम नहीं – अमरदीप झा

फिल्म ‘पीके’ और ‘थ्री इडियट्स’ में हिरानी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा ने कहा – मैं हैरान हूं. मैं यकीन नहीं कर सकती. वे ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैंने करीब से देखा है. फिल्म के सेट पर वे किसी देवता से कम नहीं थे. वह सेट पर सबसे एक जैसा बरताव करते थे. सेट पर मैंने उन्हें जितना जाना है, उस आधार पर यह सब चौंकाने वाला है. मैं ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकती. जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं हैरान रह गयी. मैं आरोप लगाने वाली लड़की पर कोई कमेंट नहीं कर सकती, लेकिन मुझे हिरानी पर पूरा यकीन है.

जानें पूरा मामला

राजकुमार हिरानी पर जिस महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वह उनके साथ रणबीर कपूर की फिल्म संजू में बतौर अस‍िस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी है. महिला ने तीन नवंबर 2018 को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘संजू’ के सह-निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भेजे एक ई-मेल में यह आरोप लगाया. महिला ने वह ई-मेल विधु की पत्नी और फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के साथ-साथ हिरानी के सह-लेखक अभिजीत जोशी को भी भेजा. महिला ने दावा किया है कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म ‘संजू’ के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान मार्च और सितंबर 2018 के बीच की छह महीने की अवधि में एक से अधिक बार उसका यौन उत्पीड़न किया. लेकिन 56 वर्षीय हिरानी ने आरोपों से इनकार किया है. उनके वकील आनंद देसाई ने एक बयान जारी कर आरोपों को झूठा, शरारतपूर्ण, निंदनीय, प्रेरित और अपमानजनक करार दिया है.

हिरानी का सुझाव- मामले को किसी कानूनी निकाय के समक्ष रखा जाए

दो महीने पहले जब यह आरोप मेरे संज्ञान में लाया गया तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया. मैंने तुरंत सुझाव दिया कि यह जरूरी है कि मामले को किसी समिति या किसी कानूनी निकाय के समक्ष रखा जाए. लेकिन, शिकायतकर्ता ने मीडिया में जाना पसंद किया. मैं पूरी दृढ़ता से यह कहना चाहता हूं कि यह झूठी, दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण कहानी केवल मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के इरादे से फैलायी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel