[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को मिली घरवालों की मंजूरी, 2019 में होगी शादी…

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को मिली घरवालों की मंजूरी, 2019 में होगी शादी…

0
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को मिली घरवालों की मंजूरी, 2019 में होगी शादी…

बॉलीवुड के गलियारों में अर्जुन कपूरऔर मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. सलमान खान के भाई अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर पार्टियोंसेलेकर डेट पर साथ-साथ नजर आ रहे हैं.

पहले तो दोनों का छिप-छिपाकर मिलना होता था, लेकिन अब तो ऐसा लगता है कि इस प्रेमी जोड़े को किसी का डर नहीं. इधर, सूत्रों के हवाले से खबरें ऐसी आ रही हैं कि बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर के परिवार ने मलाइका अरोड़ा को अपने परिवार में स्वीकार कर लिया है. यानी कपूर परिवार में उनके रिश्ते का कोई विरोध नहीं है. परिवार के लोग भी दोनों के संग-साथ को अपनी मंजूरी दे चुके हैं.

अब पब्लिक को बस इस बात का इंतजार है कि आखिर कब यह सेलेब्रिटी लव बर्ड्स मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार कर शादी की घोषणा करेंगे? ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से इंडस्ट्री में एक के बाद एक शादियां हो रही हैं, ऐसा मुमकिन है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका भी सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं.

बता दें कि अर्जुन 33 साल के हैं, जबकि मलाइका की उम्र 45 साल है. खबरेंतो ये भीआ रही हैं कि मुंबई के पॉश इलाके लोखंडवाला में दोनों ने मिलकर फ्लैट खरीदा है और उसकी इंटीरियर डिजाइनिंग चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द दोनों के साथ रहने की खबर भी आ सकती है.

पिछले हफ्ते अर्जुन ने करण जौहर के टीवी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर बहन जाह्नवी कपूर के साथ शिरकत की. इस दौरान अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते और परिवार के बारे में खुल कर बातेंकी. शो पर अर्जुन ने मान लिया कि वह जिंदगी में अब सिंगल नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वह परिवार में इस बारे में बता चुके हैं. अर्जुन ने कहा कि उनका परिवार पिछले कुछ महीनों में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरा है. श्रीदेवी की मौत के बाद जिंदगी को लेकर अर्जुन में कई बदलाव देखने को मिले हैं.

जब तक अर्जुन की सौतेली मां श्रीदेवी जीवित थीं, वह उनके बारे में कभी बात करना पसंद नहीं करते थे. लेकिन इसके बावजूद, वह उनके निधन के बाद अपने पिता और श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी तथा खुशी के साथ खड़े रहे. अर्जुन ने माना कि हाल में गुजरे दिनों ने उन्हें जिंदगी के बारे में इतना कुछ सिखाया, जिसकी वह कल्पना तक नहीं कर सकते थे.

उन्होंने कहा कि अब वह परिवार के बारे में सोचते हैं. अर्जुन ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि परिवार बनाने के लिए आपको मजबूत नींव की जरूरत पड़ती है. आप सिर्फ काम के पीछे नहीं दौड़ सकते. अर्जुन ने यह भी स्वीकार किया कि वह अब शादी करने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel