[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सुरभि चंदना ने छोड़ा ”इश्‍कबाज”, सड़क पर उतरे फैंस

सुरभि चंदना ने छोड़ा ”इश्‍कबाज”, सड़क पर उतरे फैंस

0
सुरभि चंदना ने छोड़ा ”इश्‍कबाज”, सड़क पर उतरे फैंस

स्‍टार प्‍लस के मशहूर सीरीयल ‘इश्‍कबाज’ में लीड रोल निभानेवाली सुरभि चंदना पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि इस सीरीयल में आनेवाले लीप के बाद सुरभि चंदना को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया जायेगा. सुरभि चंदना ने खुद इस बात की स्‍वीकारा है कि वे अब इस शो का हिस्‍सा नहीं रहीं. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी बात कही थी और वे इमोशनल भी हो गई थीं. सुरभि चंदना शो में अनिका का किरदार निभा रही थीं.

जब से सुरभि चंदना ने शो को अलविदा कहा है फैंस का दिल टूट गया है. फैंस सोशल मीडिया पर #NoSurbhiNoIshqbaaaz हैशटैग का इस्‍तेमाल करके अपने गुस्‍सा जता रहे हैं. अनिका के किरदार को बेहद पसंद किया जाता है.

बता दें कि, सुरभि ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्‍होंने कहा था कि, ‘मैं नये सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हूं और अनिका के रोल को करने में काफी मजा आया और इस किरदार के जरिये मुझे लोगों का खूब प्‍यार मिला.’ लेकिन फैंस का गुस्‍सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

https://www.instagram.com/p/BqeX_Sclhgw/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

सुरभि के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहे हैं. अब ऐसी तसवीर सामने आई है जिससे साफ है कि अब फैंस का गुस्‍सा अब सड़कों पर उतर आया है. सुरभि के फैंस मुंबई की सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़क किनारे पोस्‍टर्स लगाकर मेकर्स के फैसले को गलत बता रहे हैं.

पोस्‍टर्स में साफ लिखा गया है कि अगर इस सीरीयल में सुरभि चंदना नहीं होंगी तो वे इस शो को देखना बंद कर देंगे. बताया जा रहा है कि सुरभि के इस शो दृष्टि धामी या फिर सनाया ईरानी की इंट्री हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel