[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बिग बॉस 12 में हर हफ्ते इतनी फीस लेंगी कॉमेडियन भारती सिंह, पति संग करेंगी इंट्री

बिग बॉस 12 में हर हफ्ते इतनी फीस लेंगी कॉमेडियन भारती सिंह, पति संग करेंगी इंट्री

0
बिग बॉस 12 में हर हफ्ते इतनी फीस लेंगी कॉमेडियन भारती सिंह, पति संग करेंगी इंट्री

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बिग बॉस 12 में कंटेस्‍टेंट के तौर पर नजर आयेंगी. इसका खुलासा शो के होस्‍ट सलमान खान ने मंगलवार को गोवा में बिग बॉस के लान्चिंग इवेंट में किया. भारती ने भी साफ कर दिया कि वो पैसों के लिए इस शो का हिस्‍सा बन रही हैं. भारती सिंह को रियेलिटी शो में देखने के लिए दर्शक काफी उत्‍साहित हैं. इसी बीच अटकलें लगाई जा रही है कि भारती को इस शो के लिए कितना अमांउट दिया जा रहा है.

बॉलीवुडलाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारती सिंह और उनके पति को बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 50 लाख दिये जायेंगे. भारती को हर हफ्ते 30 लाख रुपये और हर्ष को 15 लाख रुपये दिये जायेंगे.

एडल्‍ट स्‍टार डैनी डी और माहिका शर्मा के बाद भारती और हर्ष भी हाईएस्‍ट पेड सेलेब्‍स की लिस्‍ट में शामिल हो गये हैं. भारती और हर्ष की फीस को लेकर कंफर्म तो कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन उन्‍हें रियेलिटी शो में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्‍साहित हैं. भारती सिंह टीवी की दुनिया का एक जानामाना चेहरा है.

भारती सिंह ने कम ही समय में अपने शानदार कॉमिक स्‍टाइल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. भारती हर्ष के साथ टीवी डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिये 8’ में नजर आ चुकी हैं. दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था.

बिग बॉस 12 में आने को लेकर भारती सिंह ने कहा,’ मेरे इस शो में आने का कारण पैसा है. मैं यह शो जीतना चाहती हूं. हर्ष बाहर भी हो गये तो इनके पास बहुत काम है लेकिन मैं यह शो जीतना चाहती हूं.’

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 12’ 16 सितंबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. सोमवार से शुक्रवार 10.30 बजे आयेगा और शनिवार और रविवार को यह नौ बजे आयेगा जिसमें सलमान घरवालों का क्‍लास लेते नजर आयेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel