[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बेल्जियम से हार के बाद स्तब्ध खड़े थे जापानी खिलाड़ी, कोच ने कहा हम टूट गये…

बेल्जियम से हार के बाद स्तब्ध खड़े थे जापानी खिलाड़ी, कोच ने कहा हम टूट गये…

0
बेल्जियम से हार के बाद स्तब्ध खड़े थे जापानी खिलाड़ी, कोच ने कहा हम टूट गये…


रोस्तोव ओन डोन :
जापान के कोच अकिरा निशिनो ने स्वीकार किया है कि अंतिम 16 के मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 2-3 की हार के बाद टीम के विश्व कप से बाहर होने से वह काफी निराश हैं. निशिनो ने कहा , ‘ मुझे लगता है कि यह त्रासदी है लेकिन मुझे इस हार को स्वीकार करना होगा. मैं टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं और बेहद निराश हूं.’ उन्होंने कहा , ‘ हमने काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में , अंतिम लम्हों में इस तरह गोल खाने की उम्मीद नहीं थी.’ नासेर चाडली के 94 वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बेल्जियम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की.

निशिनो ने कहा , ‘ मैं चेंजिंग रूम में खिलाड़ियों को शावर लेने को कहा क्योंकि वे स्तब्ध खड़े थे. होटल लौटने के बाद मैं उनसे बात करूंगा.’ उन्होंने कहा , ‘ जब हम 2-0 से आगे थे तो मैंने अपने खिलाड़ियों को नहीं बदला , मैं एक और गोल चाहता था , हम खेल को नियंत्रित कर रहे थे लेकिन इस समय बेल्जियम से अपने खेल में सुधार किया जो उन्हें करना ही था.’ निशिनो ने कहा , ‘ हम शीर्ष खेल दिखा रही बेल्जियम की टीम को हराने के लिए प्रतिबद्ध थे लेकिन अंत में उनकी बराबरी नहीं कर पाये.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel