[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सिर चढ़कर बोल रहा है मेस्सी का जादू, मेस्सी-मेस्सी के नारों से गूंजा स्टेडियम

सिर चढ़कर बोल रहा है मेस्सी का जादू, मेस्सी-मेस्सी के नारों से गूंजा स्टेडियम

0
सिर चढ़कर बोल रहा है मेस्सी का जादू, मेस्सी-मेस्सी के नारों से गूंजा स्टेडियम

ब्रोनित्सी (रूस) : अर्जेंटीना की फुटबाल टीम विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर यहां अपने शिविर में अभ्यास के लिए पहुंची तो लगभग 400 प्रशंसक टीम के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की झलक पाने के लिए जुट गये. टीम ने सोमवार को एक घंटे के सत्र में भाग लिया जहां बार्सीलोना के इस खिलाड़ी का प्रशंसकों ने ‘ मेस्सी, मेस्सी’ का नारा लगा कर स्वागत किया.

कई दिनों की कड़ाके की ठंड और बादलों की आंखमिचौली के बाद निकली धूप में स्थानीय लोगों ने मास्को के दक्षिणपूर्व में स्थित ब्रोनित्सी की अस्थाई दर्शक दीर्घा से मेस्सी के खेल का लुत्फ उठाया. विश्व कप शुरू होने से पहले ही अर्जेंटीना की टीम को वेस्टहैम के मिडफील्डर मैनुएल लांजिनी के चोटिल होने से झटका लगा है. लंजिनी के घुटने में गंभीर चोट लगी है. जिनकी जगह टीम में एंजो पेरेज को जगह मिली है। चोटिल एवर बानेगा भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और 16 जून को टीम के पहले मैच से पूर्व सेविल्ला के मिडफील्डर के खेलने पर संशय बना है। बानेगा को यहां अकेले अभ्यास करते हुए देखा गया.

यहां पहुंचे दर्शकों को मेस्सी के मुखौटे, बार्सीलोना और अर्जेंटीना के झंडे के साथ देखा गया. अभ्यास सत्र के खत्म होते ही कई युवा प्रशंसकों ने पांच बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बेलोन डियोर खिताब जीतने वाले मेस्सी को ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया. रूस में अर्जेंटीना के राजदूत अर्नेस्टो लागोरियो भी टीम के अभ्यास सत्र को देखने पहुंचे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel