[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment FIFA World cup : टीमों पर होगी पैसों की बारिश, विजेता को मिलेंगे 38 मिलियन डालर

FIFA World cup : टीमों पर होगी पैसों की बारिश, विजेता को मिलेंगे 38 मिलियन डालर

0
FIFA World cup : टीमों पर होगी पैसों की बारिश, विजेता को मिलेंगे 38 मिलियन डालर


नयी दिल्ली
: रूस में अगले सप्ताह से शुरू हो रही ‘पैरो की जंग’ में दांव पर सिर्फ फुटबाल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्राफी ही नहीं होगी बल्कि जीतने वाली टीमों पर डालर की रिकार्ड बरसात भी होने वाली है. रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक जब 32 टीमें फुटबाल के महासमर में टकरायेंगी तो अनगिनत ईनाम खिलाड़ियों के नाम लिखे होंगे. इस बार फीफा विश्व कप 2018 में कुल ईनामी राशि 79 करोड़ दस लाख डालर (791 मिलियन डालर यानी 53 अरब रूपये से अधिक) है जो पिछली बार 2014 में ब्राजील में हुए विश्व कप से 40 प्रतिशत अधिक है .

भारत में सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट के विश्व कप से अगर इसकी तुलना की जाये तो उसकी ईनामी राशि फुटबाल विश्व कप से करीब आठ गुना कम है . आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुए क्रिकेट विश्व कप 2015 में आईसीसी ने कुल ईनामी राशि 10 मिलियन दो लाख 25000 डालर यानी करीब 68 करोड़ 53 लाख रूपये रखी थी. इसमें से विजेता को 39 लाख 75000 डालर और उपविजेता को 17 लाख 50000 डालर मिले थे. ग्रुप चरण से बाहर होने वाली टीमों को दो लाख 10000 डालर दिये गये थे . आंकड़ों के आधार पर दोनों विश्व कप की तुलना बेमानी है . फीफा के आंकड़ों के अनुसार विश्व कप फुटबाल कुल पुरस्कार राशि में से 40 करोड़ डालर टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे जबकि बाकी 39 करोड़ 10 लाख डालर खिलाड़ियों के क्लबों को विभिन्न योजनाओं के तहत दिये जायेंगे .

मास्को के लुजनिकी स्टेडियम पर 15 जुलाई को जो टीम विश्व कप जीतेगी , उसे तीन करोड़ 80 लाख डालर यानी 38 मिलियन डालर मिलेंगे जो पिछली बार से 30 लाख डालर अधिक है. वहीं उपविजेता को दो करोड़ 90 लाख डालर और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को दो करोड़ 40 लाख डालर मिलेंगे. फीफा के क्लब लाभार्थ कार्यक्रम के तहत 20 करोड़ नौ लाख डालर उन क्लबों को दिये जायेंगे जिन्होंने विश्व कप में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को छोड़ा है. वहीं 13 करोड़ 40 लाख डालर क्लब सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दिये जायेंगे जिसमें विश्व कप के दौरान खिलाड़ी के चोटिल होने से हुए नुकसान की भरपाई होगी. टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 32 टीमों को तैयारी की फीस के तौर पर 15 . 15 लाख डालर मिलेंगे. वहीं पहले चरण से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 80 लाख डालर और अंतिम 16 से बाहर होने वाली टीमों को एक करोड़ 20 लाख डालर दिये जायेंगे. क्वार्टर फाइनल हारने वाली टीमों को एक करोड़ 60 लाख रूपये मिलेंगे .

वहीं चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को दो करोड़ 20 लाख डालर दिये जायेंगे. ईनामी राशि के मामले में भी रूस में होने वाला यह विश्व कप नया रिकार्ड कायम करने जा रहा है . पिछली बार ब्राजील में विश्व कप में कुल ईनामी राशि 576 मिलियन डालर थी जबकि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में यह रकम 420 मिलियन डालर थी . स्पेन में 1982 में हुए विश्व कप में 20 मिलियन डालर, मैक्सिको में 1986 विश्व कप में 26 मिलियन डालर, इटली में 1994 विश्व कप में 54 मिलियन डालर, अमेरिका में 1994 में 71, फ्रांस में 1998 में 103 , दक्षिण कोरिया और जापान की संयुक्त मेजबानी में 2002 में हुए विश्व कप में 156 . 6 और जर्मनी में 2006 विश्व कप में 266 मिलियन डालर ईनामी राशि थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel