[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment एक्‍स-गर्लफ्रेंड संग बिग बॉस होस्‍ट कर सकते हैं सलमान खान!

एक्‍स-गर्लफ्रेंड संग बिग बॉस होस्‍ट कर सकते हैं सलमान खान!

0
एक्‍स-गर्लफ्रेंड संग बिग बॉस होस्‍ट कर सकते हैं सलमान खान!

बिग बॉस के नये सीजन की तैयारियां जोरों पर है. कुछ दिनों पहले जहां ऑडिशन की अनाउंसमेंट हुई थी. वहीं अब शो को लेकर एक नया अपडेट आया है. खबरें है कि सलमान खान इस बार शो को अकेले होस्‍ट नहीं करेंगे. उनका साथ देने के लिए किसी एक्‍ट्रेस को शो से जोड़ने की प्‍लानिंग चल रही है. दरअसल सीजन की थीम ‘जोड़ी’ (Pair) है. शायद यही वजह है कि बिग बॉस के मेकर्स सलमान की जोड़ी बनाने के बारे में सोच रहे हैं.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार,’ सलमान के साथ कैटरीना कैफ बिग बॉस होस्‍ट कर सकती हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि सलमान के साथ कैटरीना की बॉन्डिंग अच्‍छी रही है.’

शो के दौरान कई बार दबंग खान कह चुके हैं कि वह हर साल कलर्स को कहते हैं कि उन्‍हें यह शो नहीं करना. ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 के दौरान सलमान ने कहा था, मैं हर बार बिग बॉस की टीम को बोलता हूं कि मुझे यह शो नहीं करना लेकिन कलर्स की टीआरपी मेरे बिना नहीं आ सकती, इसलिए वो हमेशा मुझे बुला लेते हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मुझे भी ये शो होस्‍ट करना अच्‍छा लगता है. इसके लिए मैं कलर्स का धन्‍यवाद करता हूं. इस शो की शुरआत मैंने 4th या 5th पार्ट से की थी अब मैं इसके 11 सीजन कर चुका हूं.’

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍मों ‘रेस 3’ और ‘भारत’ को लेकर बिजी हैं. हाल ही में ‘भारत’ के लिए सलमान के आपोजिट प्रियंका चोपड़ा के नाम का अनाउंसमेंट किया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel