[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सलमान खान ने दिखाई दरियादिली, पूजा डडवाल की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सलमान खान ने दिखाई दरियादिली, पूजा डडवाल की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

0
सलमान खान ने दिखाई दरियादिली, पूजा डडवाल की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

मुंबई : अस्पताल में टीबी इलाज करा रही सलमान की अभिनेत्री पूजा डडवाल को सलमान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सलमान खान शूटिंग में व्यस्त थे लेकिन जैसे ही उनकों पूजा डडवाल की जानकारी मिली. उन्होंने पहली प्रतिक्रिया जतायी है. सलमान पुणे में एक समारोह में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हेलन आंटी ( सलमान खान की सौतेली मां ) पूजा के संपर्क में हैं.

सलमान खान ने पूजा डडवाल के मदद के लिए 50 हजार रुपये की फौरन रकम दी है. साथ ही उनकी इलाज बेहतर ढंग से हो इस बात को सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों से भी बात की है. सूत्रों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर पूजा को बेहतर इलाज के लिए कहीं और भी शिफ्ट किया जा सकता है. पूजा डडवाल ने वीरगति, इंतकाम और दबदबा जैसी फिल्मों में काम किया है.
पूजा डडवाल ने 1995 में बनी फिल्म वीरगति में सलमान खान के साथ काम किया था. लंबे दिनों से वे टीबी की बीमारी से जूझ रही है. इलाज के लिए उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई. मीडिया में जब खबर आयी तो उस वक्त सलमान फिल्म की शूटिंग को लेकर अबूधाबी में व्यस्त थे.
सलमान से पहले रवि किशन ने की थी मदद
बीमारी की खबर सुनते ही सलमान से पहले रविकिशन ने पूजा डडवाल की मदद की थी. बता दें कि रविकिशन भी पूजा डडवाल के साथ काम कर चुके हैं. रवि किशन ने कहा था कि वे इस वक्त हैदराबाद में हैं और मुंबई लौटकर वे खुद पूजा से मिलने जाएंगे. रवि किशन ने पूजा के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है.
गौरतलब है कि पूजा डडवाल हाल के दिनों में गोवा में एक कसीनो में मैनेजर का काम करती थीं. अचानक बीमार पड़ने के बाद मीडिया में उनके बारे में खबरें आयी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel