[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OMG : रानी मुखर्जी रोज अपने पति पर करती हैं गुस्‍सा, देती हैं ”गालियां”…!

OMG : रानी मुखर्जी रोज अपने पति पर करती हैं गुस्‍सा, देती हैं ”गालियां”…!

0
OMG : रानी मुखर्जी रोज अपने पति पर करती हैं गुस्‍सा, देती हैं ”गालियां”…!

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की चर्चा में हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हिचकी’ को लेकर यह हिरोइन चर्चा में नहीं है, बल्कि अपने पति आदित्‍य चोपड़ा को ‘गाली’ देने के लिए उनकी चर्चा हो रही है. हालांकि रानी मुखर्जी अपनी फिल्‍म ‘हिचकी’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है, जल्‍द ही उनकी फिल्‍म रिलीज होने वाली है.

हाल ही में रानी फिल्म के प्रमोशन के लिए नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं. यहां पहुंचकर रानी ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किये. शो में नेहा ने रानी से पूछा कि क्या वो कभी गुस्सा होती हैं या कभी गालियां देती है? तो रानी ने मजाक करते हुए कहा, ‘मैं हर दिन अपने पति पर गुस्सा करती हूं और उन्हें गालियां देती हूं.’

रानी मुखर्जी ने हंसते हुए कहा कि मैं केवल गुस्‍से में ही अपने पति को गाली नहीं देती हूं, बल्कि प्‍यार से भी उन्‍हें गाली देती हूं. उन्‍होंने कहा, ‘मैं हर दिन अपने पति पर गुस्सा होती हूं और गालियां देती हूं. लेकिन वो बहुत केयरिंग है. कभी-कभी प्यार में ही मैं उन्हें गाली दे देती हूं. वैसे मेरे गाली देने का मतलब होता है कि मैं उनसे प्यार करती हूं.’

रानी ने बताया कि वो आदित्य से पहली बार फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ के सेट से मिली थीं. रानी ने कहा, ‘उस समय मेरी फिल्में ज्यादा अच्छी नहीं चल रही थीं, जिस वजह से कई लोगों ने आदित्य को कहा था कि वो मुझे फिल्म में कास्ट न करें. लेकिन फिर भी उन्होंने मुझे कास्ट किया. मुझे ये बात खुद आदित्य ने बतायी थी.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel