[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment मलयाली अभिनेत्री के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मलयाली अभिनेत्री के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

0
मलयाली अभिनेत्री के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

त्रिशूर (केरल) : ट्रेन में यात्रा के दौरान एक मलयाली अभिनेत्री सानुषा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. सानुषा मवेली एक्‍सप्रेस में सफर कर रही थीं जब उनके साथ यह घटना घटी. रेलवे पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री सानुषा ने शिकायत दर्ज करायी कि पास वाली बर्थ पर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने देर रात उन्हें परेशान करने का प्रयास किया. फिलहाल रेलवे पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम अंतो बोस बताया जा रहा है.

रेलवे पुलिस ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर देर रात करीब डेढ़ बजे कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली मवेली एक्सप्रेस के त्रिशूर स्टेशन पहुंचने पर आरोपी 40 वर्षीय अंतो बोस को गिरफ्तार कर लिया गया. सानुषा का कहना है कि उन्‍होंने बाकी यात्र‍ियों से मदद की गुहार भी लगाई लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया.

रेलवे पुलिस ने आगे बताया कि कन्याकुमारी के निवासी अंतो बोस के खिलाफ भारतीय दड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, ‘वास्तव में यह बहुत ही दुख की बात है कि कोई भी व्यक्ति मेरी सहायता करने नहीं आया.’ सानुषा ने कुछ मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel