[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OMG! कोलकाता में जिस कार से Big B का एक्‍सीडेंट हुआ, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट था Expire

OMG! कोलकाता में जिस कार से Big B का एक्‍सीडेंट हुआ, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट था Expire

0
OMG! कोलकाता में जिस कार से Big B का एक्‍सीडेंट हुआ, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट था Expire

कोलकाता : मेगास्टार अमिताभ बच्चन पिछले सप्ताह शहर में चमत्कारिक ढ़ंग से एक सड़क हादसे का शिकार होने से बच गये, जब उनकी मर्सिडिज कार का पिछला पहिया अलग हो गया था. उन्हें कोलकाता हवाईअड्डे ले जा रही कार का पहिया निकल गया था. राज्य सरकार ने इस घटना को लेकर उस ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसने बिग बी को हवाई अड्डे जाने के लिए कार उपलब्ध करायी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

बच्चन 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के आमंत्रण पर आये थे. यह कार्यक्रम 10 नवंबर को शुरू हुआ था. हादसा उस समय हुआ जब बच्चन 11 नवंबर को वापस मुंबई लौटने के लिए हवाई अड्डा जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि उनके साथ राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री भी थे.

ये भी पढ़ें… बाल बाल बचे अमिताभ बच्‍चन, कार एजेंसी को ‘कारण बताओ नोटिस’

उन्होंने बताया, ‘जब शनिवार की सुबह बच्चन मुम्बई जाने के लिए हवाई अड्डा जा रहे थे तो डफरिन रोड पर कार का पीछे वाला पहिया अलग हो गया. कार एक ट्रेवल एजेंसी ने उपलब्ध करायी थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने बताया कि अभिनेता को ले जाने के लिए एजेंसी को काफी पैसा दिया गया था.’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आयी है कि कार के फिटनेस प्रमाणपत्र की सीमा समाप्त हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद कार का इस्तेमाल किया जा रहा था. सचिवालय में एक सूत्र ने कहा कि यदि ट्रांसपोर्ट एजेंसी की गलती पायी गयी तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

घटना के बाद बिग बी इस कार से उतर गये और उन्हें मंत्री की कार से हवाई अड्डा ले जाया गया. मंत्री की कार बिग बी की कार के पीछे ही आ रही थी. कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel