[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 1000 Babies: सुनसान जंगल, दर्द से तड़पती एक गर्भवती महिला और डरावने लुक में नीना गुप्ता की एंट्री, कहां रिलीज होगी ये वेब सीरीज

1000 Babies: सुनसान जंगल, दर्द से तड़पती एक गर्भवती महिला और डरावने लुक में नीना गुप्ता की एंट्री, कहां रिलीज होगी ये वेब सीरीज

0
1000 Babies: सुनसान जंगल, दर्द से तड़पती एक गर्भवती महिला और डरावने लुक में नीना गुप्ता की एंट्री, कहां रिलीज होगी ये वेब सीरीज

1000 Babies: पंचायत वेब सीरीज में प्रधान जी की कमान संभालने के बाद एक्ट्रेस ने एक नई जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है, ये जिमीद है दर्शकों को डराने की. अब आप सोचेंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो बता दें कि बहुत जल्द बिन गुप्ता की सस्पेंस-हॉरर वेब सीरीज आने वाली है, जिसका नाम ‘1000 बेबीज’ है. इस सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा. ऐसे में आइए बताते हैं कि क्या है सीरीज की कहानी और कहां रिलीज होगी.

क्या है 1000 बेबीज की कहानी?

1000 बेबीज की कहानी की झलक टीजर में देखने को मिल रही. इस 55 सेकेंड के टीजर की शुरुआत एक सुनसान जंगल से होती है, जहां एक घर है. इस घर में नीना गुप्ता रहती है. कुछ बच्चे दौड़ते भागते दिखते हैं और एक तरफ एक हॉस्पिटल है, जिसमें एक प्रेगनेंट औरत रोते और तड़पते दिख रही है, जिसके सामने एक नर्स है. वह नर्स उस गर्भवती महिला को दर्द में देख अजीब ढंग से मुस्कुराती है. इसी बीच नीना गुप्ता की एंट्री होती है, जो काफी बूढ़ी और डरावनी नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि “उन बच्चों की आवाज मेरे कानों में गूंजती हैं. सारे बच्चे एक साथ चल रहे हैं. ” इसके बाद रहमान नजर आते हैं. पीछे चल रहा डरावना म्यूजिक सीरीज को और भी डरावना दिखा रहा है.

Also Read: Munjya OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मुंज्या, अकेले देखने की ना करें हिम्मत, नहीं तो निकल जाएगी चीख

Also Read: OTT Adda: अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देख डाले ये 6 कॉमेडी फिल्में

1000 बेबीज की स्टार कास्ट

1000 बेबीज के स्टार कास्ट की बात करें तो सीरीज में रहमान, नीना गुप्ता, संजू शिवराम, अश्विन कुमार, अदिल इब्राहिम, शाजू श्रीधर, इरशाद अली, जॉय मैथ्यू, वीकेपी जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे. सीरीज का निर्देशन नजिम कोया ने किया है. यह सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने अभी इसके रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर को देख मालूम पड़ता है कि दर्शकों को डराने यह जल्द ही आएगी.

Previous article Rajasthan Weather : राजस्थान में होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next article Bihar: भागलपुर के नवगछिया में प्रशासन की टीम पर पथराव, बाढ़ के संकट के बीच बंद पुलिया को खुलवाने गए थे अधिकारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel