[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education अब नहीं होंगे Confuse, आसान Example से जानें कब बोलें Can I और May I

अब नहीं होंगे Confuse, आसान Example से जानें कब बोलें Can I और May I

0
अब नहीं होंगे Confuse, आसान Example से जानें कब बोलें Can I और May I
Can I और May में फर्क (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

What is The Difference Between Can I And May I: अंग्रेजी बोलना मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है शब्दों का सही अर्थ समझना. एक बार आप शब्दों का सही अर्थ समझ गए और ये जान गए कि इन्हें कहां इस्तेमाल करना है तो आपके लिए अंग्रेजी बोलना आसान हो जाएगा. आम बोलचाल में कई ऐसे शब्द होते हैं, जिन्हें हम सुनते तो रोज होते हैं लेकिन उनका ठीक-ठीक मतलब हमें नहीं पता होता है. कई बार तो गलती भी कर देते हैं, जिसके कारण शर्मिंदा होना पड़ता है. अंग्रेजी में बोलते हैं “Can I” और “May I”. दोनों भले लगते एक जैसे हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर होता है. आइए, जानते हैं कि “May I” और “Can I” का सही अर्थ क्या है और इन्हें कब और कैसे इस्तेमाल करते हैं. 

What is The Difference Between Can I And May I: जानिए फर्क

“Can I” का अर्थ है, “क्या मैं कर सकता हूं”. ठीक उसी तरह “May I”, जिसका अर्थ होता है, “क्या मैं कर सकता हूं”. अब आप सोच रहे होंगे कि जब दोनों के मतलब एक से हैं तो इनके इस्तेमाल में फर्क क्यों है. दरअसल, May I का इस्तेमाल तब करते हैं जब विनम्रता दिखानी हो. दफ्तर या अन्य जगहों पर फॉर्मल होने के लिए May I का इस्तेमाल करते हैं. 

Can I और May I में फर्क: जानिए कब किसका करें इस्तेमाल

आम बोलचाल (English Daily Speaking) में कई बार हम “Can I” और “May I” का इस्तेमाल एक ही अर्थ में करते हैं, लेकिन असल में दोनों वाक्यांशों का मतलब और उनका प्रयोग अलग होता है. अंग्रेजी सीखने वाले छात्रों से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए यह अंतर समझना बेहद जरूरी है.

Can I – क्षमता और संभावना पर जोर देता है 

“Can I” का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति यह पूछना चाहता है कि क्या उसके लिए कोई काम करना संभव है या वह काम करने की क्षमता रखता है. 

उदाहरण: Can I lift this box? (क्या मैं यह डिब्बा उठा सकता हूं?)

यहां सवाल यह नहीं है कि अनुमति है या नहीं, बल्कि यह है कि शारीरिक रूप से यह काम किया जा सकता है या नहीं. दूसरे संदर्भ में “Can I” का प्रयोग सामान्य बातचीत में अनुमति मांगने के लिए भी कर लिया जाता है, लेकिन इसे शुद्ध अंग्रेजी में औपचारिक तौर पर सही नहीं माना जाता.

May I – विनम्रता और अनुमति का प्रतीक है 

“May I” का प्रयोग तब किया जाता है जब किसी काम के लिए किसी से अनुमति लेनी हो. यह अधिक शालीन, विनम्र और औपचारिक तरीका है.

उदाहरण: May I come in? (क्या मैं अंदर आ सकता हूं?)

ऑफिस, इंटरव्यू, क्लासरूम या किसी औपचारिक माहौल में “May I” का प्रयोग करना सही और प्रभावशाली माना जाता है. ऑफिस मीटिंग, इंटरव्यू या किसी आधिकारिक मेल में “May I” का प्रयोग आपको प्रोफेशनल और पोलाइट दर्शाता है. दोस्तों, परिवार या कैजुअल बातचीत में “Can I” का इस्तेमाल आम है और लोग इसे सहजता से स्वीकार भी कर लेते हैं.

English Speaking: क्यों जरूरी है सही प्रयोग?

अंग्रेजी भाषा में सही शब्दों का चुनाव सिर्फ व्याकरणिक शुद्धता नहीं दिखाता, बल्कि यह व्यक्ति की व्यक्तित्व छवि और कम्युनिकेशन स्किल्स को भी प्रभावित करता है. “May I” का प्रयोग करने वाला व्यक्ति अधिक शालीन और प्रोफेशनल प्रतीत होता है. वहीं “Can I” का प्रयोग अगर औपचारिक माहौल में किया जाए तो यह उतना प्रभावी नहीं लगता.

यह भी पढ़ें- Police को हिंदी में क्या कहते हैं? नहीं पता है तो आज ही जान लीजिए जवाब

Previous article पीएम की मां के अपमान के खिलाफ सड़क पर उतरे सांसद रवि शंकर, पटना में कार्यकर्ताओं के साथ किया विरोध
Next article Bihar News: पटना के इस इलाके में बनेंगी 2 नई सड़कें, अलग पहचान के साथ मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel