[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education आप विकास दिव्यकीर्ति से मेरी तुलना नहीं कर सकते हैं, क्यों भड़के विजेंद्र सर 

आप विकास दिव्यकीर्ति से मेरी तुलना नहीं कर सकते हैं, क्यों भड़के विजेंद्र सर 

0
आप विकास दिव्यकीर्ति से मेरी तुलना नहीं कर सकते हैं, क्यों भड़के विजेंद्र सर 
विकास दिव्यकीर्ति (बाएं), विजेंद्र चौहान (दाएं) (PC-सोशल मीडिया)

Vijender Chauhan: फेमस शिक्षक विजेंद्र चौहान ने डॉ विकास दिव्यकीर्ति की तुलना खुद से किए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि आप मेरी और विकास दिव्यकीर्ति की तुलना नहीं कर सकते हैं. मुझमें और उनमें जमीन आसमान का फर्क है. आइए, जानते हैं पूरा मामला.

विकास दिव्यकीर्ति और विजेंद्र चौहान, दोनों ही चर्चित शिक्षक हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक वीडियो में विजेंद्र चौहान और विकास दिव्यकीर्ति की किसी ने तुलना कर दी. इस पर विजेंद्र चौहान ने कहा कि उनके और विकास दिव्यकीर्ति के बैकग्राउंड में काफी अंतर है, इसलिए दोनों की सीधी तुलना करना सही नहीं है.

मेरे और विकास दिव्यकीर्ति के परिवार में बहुत फर्क है

विजेंद्र चौहान ने कहा कि उनके परिवार और माहौल और मेरी परवरिश में काफी फर्क है. उनके माता-पिता भी शिक्षक रहे हैं, जिससे उन्हें शुरू से ही पढ़ाई और भाषा का अच्छा वातावरण मिला. आगे कहा कि अगर तुलना करनी ही है तो वह उनकी अगली पीढ़ी के साथ की जा सकती है. उनका कहना है कि वे खुद शिक्षक हैं और उनकी पत्नी भी शिक्षक हैं. ऐसे में उनकी अगली पीढ़ी का एजुकेशनल माहौल भी काफी हद तक वैसा ही हो सकता है जैसा विकास दिव्यकीर्ति को मिला था. इसलिए भविष्य में उनकी संतान और विकास दिव्यकीर्ति के बीच तुलना करना ज्यादा उचित हो सकता है.

विकास दिव्यकीर्ति की भाषा काफी प्रभावी है

भाषा की बात कर उन्होंने कहा कि विकास दिव्यकीर्ति की भाषा काफी इंप्रेसिव और सधी हुई है, जबकि उनकी अपनी भाषा में दिल्ली का लोकल टच दिखाई देता है. हालांकि उनका मानना है कि समय के साथ अगली पीढ़ी में यह फर्क कम हो सकता है और भाषा का यह पुट धीरे-धीरे खत्म भी हो सकता है.

कौन हैं विजेंद्र चौहान?

विजेंद्र सिंह चौहान दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और एक जाने-माने शिक्षक हैं. वे यूपीएससी अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं. इसके साथ ही वे दृष्टि IAS के मॉक इंटरव्यू पैनल का हिस्सा रहे हैं और सोशल मीडिया व यूट्यूब वीडियो के माध्यम से भी उम्मीदवारों को सलाह और मार्गदर्शन देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- अच्छा टीचर सिर्फ पढ़ाता नहीं, बच्चे का चेहरा पढ़ लेता है: खान सर

Previous article 16 मार्च की टॉप 20 खबरें: पश्चिम बंगाल से पुडुचेरी तक बजा चुनावी बिगुल, ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा- फिर करेंगे हमला
Next article बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel