[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education VGU Jaipur में होगा MEDIA-VERSE का आयोजन, 400 से ज्यादा कॉलेजों की होगी भागीदारी

VGU Jaipur में होगा MEDIA-VERSE का आयोजन, 400 से ज्यादा कॉलेजों की होगी भागीदारी

0
VGU Jaipur में होगा MEDIA-VERSE का आयोजन, 400 से ज्यादा कॉलेजों की होगी भागीदारी
VGU Jaipur में MEDIA-VERSE का आयोजन

VGU Jaipur MEDIA-VERSE: मीडिया वर्स को खास तौर पर युवाओं की कल्पनाशीलता और आधुनिक मीडिया ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थी सीखने के साथ-साथ अनुभव भी हासिल कर सकें. विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी VGU जयपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से एक बड़े अंतर-विश्वविद्यालय स्तर के आयोजन की घोषणा की गई है. विभाग 27 और 28 जनवरी 2026 को दो दिवसीय मेगा प्रतियोगिता MEDIA-VERSE का आयोजन करने जा रहा है.

VGU Jaipur में MEDIA-VERSE का आयोजन

MEDIA-VERSE को खास तौर पर युवाओं की कल्पनाशीलता और आधुनिक मीडिया ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थी सीखने के साथ-साथ अनुभव भी हासिल कर सकें. MEDIA-VERSE के अंतर्गत कई आकर्षक और क्रिएटिव इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे. इनमें फिल्म मेकिंग, रील मेकिंग, फैशन शो, AD-MAD और ओपन माइक जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे.

400 से ज्यादा कॉलेजों की भागीदारी

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 400 विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों के छात्र छात्राएं भाग लेने जा रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में संस्थानों की मौजूदगी MEDIA-VERSE को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच बनाती है. अलग अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभागी अपने विचार और हुनर साझा करेंगे, जिससे छात्रों को एक दूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा और नेटवर्किंग भी मजबूत होगी.

VGU जयपुर का यह प्रयास मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. उम्मीद है कि यह आयोजन छात्रों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा और उनकी प्रतिभा को नई उड़ान देगा. आयोजन समिति ने देशभर के अधिक से अधिक छात्रों और संस्थानों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कोरियन डेलीगेशन का स्वागत, भारत और कोरिया के रिश्तों को नई रफ्तार

Previous article Dry Fruit Gud Laddu: घर पर आसान तरीके से बनाएं विंटर स्पेशल ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू, फॉलो करें बनाने की विधि 
Next article गल्फ ऑफ ओमान में बड़ा खेल! ईरान ने 60 लाख लीटर डीजल वाला टैंकर पकड़ा, जहाज पर भारत समेत 3 देशों के क्रू सवार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel