[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education किसान दिवस पर जैविक खेती का संदेश, VGU जयपुर में विशेष कार्यक्रम

किसान दिवस पर जैविक खेती का संदेश, VGU जयपुर में विशेष कार्यक्रम

0
किसान दिवस पर जैविक खेती का संदेश, VGU जयपुर में विशेष कार्यक्रम
VGU Jaipur में किसान दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

VGU Jaipur Kisan Diwas 2025: किसान दिवस के मौके पर Vivekananda Global University, जयपुर के कृषि संकाय ने किसानों और छात्रों के लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मकसद जैविक खेती को लेकर फैली शंकाओं को दूर करना और इसके फायदे सीधे शब्दों में समझाना रहा. कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाना है तो जैविक तरीकों को अपनाना जरूरी है.

VGU Jaipur Kisan Diwas 2025: मिट्टी की सेहत पर दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि संकाय के डीन डॉ होशियार सिंह ने कहा कि आज खेती सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीन की सेहत को बचाना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है और भूमि की प्राकृतिक ताकत कमजोर नहीं होती. रासायनिक खाद और कीटनाशकों के सीमित उपयोग से पर्यावरण को भी फायदा मिलता है. डॉ सिंह ने किसानों से अपील की कि वे छोटे स्तर से ही सही, लेकिन जैविक खेती की ओर कदम जरूर बढ़ाएं.

जैविक उत्पादों की मांग

कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष राजू सिंह जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती अपनाने से किसानों की उत्पादन लागत में कमी आती है. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर होने वाला खर्च घटने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं.

साथ ही बाजार में जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक ज्ञान के साथ पारंपरिक कृषि पद्धतियों को अपनाएं ताकि खेती को लाभकारी बनाया जा सके.

किसानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसान मंगिलाल और सरपंच धर्मेंद्र सिंह राजावत को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में किसानों के साथ कृषि संकाय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं था बल्कि किसानों और विद्यार्थियों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करना भी था.

उपस्थित प्रतिभागियों ने जैविक खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और इसे भविष्य की कृषि के लिए एक मजबूत और टिकाऊ विकल्प बताया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ताकि कृषि क्षेत्र में जागरूकता को और बढ़ाया जा सके.

यह भी पढ़ें: VGU Jaipur में होगा MEDIA-VERSE का आयोजन, 400 से ज्यादा कॉलेजों की होगी भागीदारी

Previous article BPSC GK Question: 100 % मार्क्स की गारंटी, देखें विद्यापति से जुड़े ये 30 सवाल
Next article Year Ender 2025: बेंगलुरु हादसे से लेकर नो हैंडशेक तक, जानें क्रिकेट में इस साल के पांच बड़े विवाद
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel