[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education पहली बार होने जा रहा है UPSC Town Hall, युवाओं से सीधा संवाद करेंगे चीफ 

पहली बार होने जा रहा है UPSC Town Hall, युवाओं से सीधा संवाद करेंगे चीफ 

0
पहली बार होने जा रहा है UPSC Town Hall, युवाओं से सीधा संवाद करेंगे चीफ 
अजय कुमार यूपीएससी चीफ

UPSC Town Hall: संघ लोक सेवा आयोग के प्रमुख अजय कुमार (Ajay Kumar UPSC Chairman) ऑनलाइन ‘टाउन हॉल’ के जरिए देश भर में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने वाले युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. यह युवाओं के लिए बहुत ही शानदार मौका होने वाला है. सरकारी नौकरी के अभ्यर्थी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. यह वर्चुअल टाउन हॉल कार्यक्रम 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा और इसे डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

UPSC Town Hall: क्या है खास? 

  • UPSC प्रमुख अजय कुमार पहली बार ऑनलाइन ‘टाउन हॉल’ के जरिए युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. 
  • यह कार्यक्रम खासकर सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है. 
  • अपनी तरह का यह पहला टाउन हॉल होगा, जहां आयोग के मुखिया सीधे सवाल-जवाब करेंगे. 

परीक्षा प्रक्रिया और सुधार को लेकर होगी चर्चा

अजय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डइन’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह पहल यूपीएससी के शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत का प्रतीक है, जिसकी योजना एक अक्टूबर, 2025 से एक अक्टूबर, 2026 तक के लिए बनाई गई है.’’ यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को यूपीएससी अध्यक्ष के साथ जुड़ने, स्पष्टीकरण मांगने और भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के भविष्य को आकार देने वाली परीक्षा प्रक्रियाओं, सुधारों और नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अनूठा मंच प्रदान करेगा. 

कैसे जुड़े इस कार्यक्रम से? 

यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और इस सवाल पूछना चाहते हैं तो 28-30 सितंबर के बीच सुबह 10 बजे तक ईमेल के माध्यम अपना प्रश्न भेजें. वहीं युवा एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों से भी प्रश्न पूछ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS मधु रानी? पति की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, इस खास पद पर दे रही हैं सेवा

Previous article Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: कब जारी होगी 10000 रुपये की अगली किस्त? सीएम नीतीश ने बताई तारीख
Next article School Holiday : दशहरा में 8 दिन स्कूल बंद, दिवाली में भी बच्चों को दी गई ज्यादा छुट्टियां
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel