[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education आपको हमें इंजीनियर नहीं बनाना….मम्मी ने 11वीं में स्ट्रीम बदलवाया, UPSC टॉपर का खुलासा

आपको हमें इंजीनियर नहीं बनाना….मम्मी ने 11वीं में स्ट्रीम बदलवाया, UPSC टॉपर का खुलासा

0
आपको हमें इंजीनियर नहीं बनाना….मम्मी ने 11वीं में स्ट्रीम बदलवाया, UPSC टॉपर का खुलासा
IAS टीना डाबी (PC-इंस्टाग्राम)

UPSC Topper Tina Dabi: बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य हिंदी पट्टी के लोग आमतौर पर सोचते हैं कि साइंस बैकग्राउंड से पढ़ने से युवाओं को फ्यूचर सेट हो जाएगा. माता पिता बच्चों को साइंस से पढ़ाई करने के लिए लगभग फोर्स करते हैं. लेकिन हाल ही में एक UPSC टॉपर का इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे बताती हैं कि उनके माता-पिता ने 12वीं में साइंस स्ट्रीम के बदले आर्ट्स लेने के लिए फोर्स किया था. उनके माता-पिता चाहते थे कि शुरू से बेटी का बेस अच्छा हो और वो सिविल सेवा में जाए.

मां ने चेंज करवा दी स्ट्रीम, टॉपर का खुलासा

हम बात कर रहे हैं 2016 की UPSC CSE टॉपर IAS टीना डाबी की. टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया था. टॉपर बनने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैंने 11वीं में साइंस स्ट्रीम ली थी. मेरी मां ने चेंज कराया. कहा कि हमें आपको इंजीनियर नहीं बनाना है, आप आर्ट्स में अच्छी हैं.

IAS बनने के लिए माता-पिता ने किया मोटिवेट

टीना डाबी ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें शुरू से UPSC परीक्षा के लिए गाइड और फोकस्ड रखा और शायद यही कारण है कि मेरा बेस इतना मजबूत रहा कि मेरा पहले अटेंप्ट में एग्जाम क्लियर हो गया.

Tina Dabi Bhilwara Posting
IAS टीना डाबी भीलवाड़ा में ड्यूटी के दौरान ली गई तस्वीर (PC-इंस्टाग्राम)

ये इंटरव्यू काफी पहले का है. लेकिन एक बार फिर देखा जा रहा है. अक्सर जब साइंस स्ट्रीम या आर्ट्स चुनने की बात आती है तो छात्रों पर काफी दबाव डाला जाता है. इस संदर्भ में IAS टीना डाबी की बात से हमें सिखना चाहिए कि जहां इंटरेस्ट हो, वहीं सफलता मिलती है. ऐसे में छात्रों और युवाओं को बेहतर करने के लिए गाइड और मोटिवेट करें. लेकिन उन पर प्रेशर न डालें.

टीना डाबी, 2016 की टॉपर और चर्चित IAS

IAS टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान के टोंक ज‍िले की कलेक्टर हैं. इससे पहले उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में अपनी सेवा दी है. वे दिल्ली यूनवर्सिटी (Delhi University) की प्रोडक्ट हैं. उन्होंने DU के फेमस लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है. उनकी स्कूल की पढ़ाई भोपाल से हुई है. रैंक 1 लाने वाली IAS टीना डाबी कभी अपनी मार्कशीट, तो कभी रैंक और कभी अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं.

मां ने बेटी को IAS बनाने के लिए छोड़ दी अपनी सरकारी नौकरी

टीना डाबी की पढ़ाई और उनकी सफलता में उनकी मां का बड़ा रोल रहा है. टीना डाबी की मां हिमाली डाबी ने खुद भी UPSC क्रैक किया था. उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और UPSC IES परीक्षा क्रैक की थी. अच्छी क्वालिफिकेशन और शानदार सरकारी नौकरी के बाद भी टीना डाबी की मां ने उनकी पढ़ाई के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. उन्होंने टीना डाबी को हर तरह से सपोर्ट किया और उन्हें मोटिवेट करती रहीं. टीना डाबी के पिता जसवंत डाबी बीएसएनएल में महाप्रबंधक थे. उनकी छोटी बहन रिया डाबी 2021 बैच की IAS हैं. उन्होंने यूपीएससी में AIR 15वीं के साथ सफलता हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- बच्चे को दूध पिलाना, C-Section की पीड़ा, लंबे संघर्ष के बाद प्रज्ञा ने इस तरह क्रैक की BPSC परीक्षा

Previous article कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे
Next article कुंभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस सप्ताह प्रेम जीवन रहेगा शानदार, कार्यक्षेत्र में बरतें सावधानी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel