[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPSC वालों के लिए विजेंद्र गुरु का ‘गुरुमंत्र’, Overconfidence नहीं, Reality Check जरूरी

UPSC वालों के लिए विजेंद्र गुरु का ‘गुरुमंत्र’, Overconfidence नहीं, Reality Check जरूरी

0
UPSC वालों के लिए विजेंद्र गुरु का ‘गुरुमंत्र’, Overconfidence नहीं, Reality Check जरूरी
विजेंद्र चौहान (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

UPSC Tips Vijender Chauhan: यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि सिर्फ मेहनत से इस परीक्षा को पास किया जा सकता है या इसके लिए आत्मविश्ववास बहुत जरूरी है. 

UPSC Tips Vijender Chauhan: आत्मविश्वास का असली अर्थ क्या है? 

मशहूर शिक्षक विजेंद्र चौहान (Vijender Chauhan) एक पॉडकास्ट (Podcast) में कहते हैं कि आत्मविश्वास का मतलब यह नहीं है कि “मैं ही सही हूं और मुझसे गलती हो ही नहीं सकती.” असली आत्मविश्वास वह है, जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानता है और सीमाओं को भी समझता है. अति-आत्मविश्वास (Overconfidence) उम्मीदवार को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि यह सीखने और सुधारने की गुंजाइश को कम कर देता है. 

UPSC Tips Vijender Chauhan: डालें हार को स्वीकारने की आदत

यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए सबसे जरूरी गुण है हार को स्वीकारना. इस परीक्षा में असफलता मिलना असामान्य नहीं है. कई उम्मीदवार कई बार प्रयास करने के बाद सफलता हासिल करते हैं. इसलिए यदि कोई व्यक्ति हार को पचा ही नहीं सकता, तो उसके लिए यह सफर मानसिक रूप से बेहद कठिन हो सकता है. असफलता से सीखना और आगे बढ़ना ही सफलता की पहली सीढ़ी है.

UPSC Tips Vijender Chauhan: रियलिटी चेक जरूरी 

यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए समय-समय पर रियलिटी चेक लेना जरूरी है. इसका मतलब है कि उम्मीदवार को खुद के गुण और दोष पहचानने चाहिए. किस विषय में मजबूत पकड़ है और किन टॉपिक्स पर मेहनत की जरूरत है, इसका आकलन करना ही सही रणनीति बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti के बेटे ने क्यों मारा हथौड़ा? वजह के पीछे छिपा है Success Mantra

Previous article धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक
Next article कार्यशाला में महिला सशक्तीकरण अभियान पर दिया जोर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel