[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी, 14161 पास, upsc.gov.in पर डायरेक्ट करें चेक

UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी, 14161 पास, upsc.gov.in पर डायरेक्ट करें चेक

0
UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी, 14161 पास, upsc.gov.in पर डायरेक्ट करें चेक
UPSC Prelims Result 2025

UPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट – upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में 14161 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था. परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UPSC Prelims Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC CSE Civil Service Prelims Result 2025 Link पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर Check Result पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा.
  • पीडीएफ में सेलेक्ट कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे.

UPSC Prelims Result 2025 का कट ऑफ कितना हो सकता है, यहां जानें

10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

यूपीएससी ने पहले से परिणाम घोषित करने की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की थी. परिणाम बिना किसी पूर्व सूचना के जारी किया गया है और इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची शामिल है जो मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं.

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. 25 मई को हुई परीक्षा में 979 रिक्तियों के लिए 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची वाला रिजल्ट पीडीएफ अब upsc.gov.in पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन

Previous article ट्रैक क्रासिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Next article Dhanbad News : जामाडोबा से झरिया जलागार जाने वाली पाइप में लीकेज, जलापूर्ति ठप
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel