[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education यूपीएससी में दो बड़े बदलाव, परीक्षा देने से पहले देखें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

यूपीएससी में दो बड़े बदलाव, परीक्षा देने से पहले देखें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

0
यूपीएससी में दो बड़े बदलाव, परीक्षा देने से पहले देखें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
UPSC न्यू लोगो

UPSC New Logo: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है. 1 अक्टूबर 2025 को इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत हुई. ऐसे में यूपीएससी में कई बदलाव किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यूपीएससी ने नए लोगों का अनावरण किया है. साथ ही एक नए पोर्टल की शुरुआत की जाएगी. 

UPSC Chairman Ajay Kumar: यूपीएससी चेयरमैन ने किया संवाद 

यूपीएससी जल्द ही 100वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है. ऐसे में इस अवसर पर कई सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं. हाल ही में यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार (Ajay Kumar UPSC Chairman) ने अभ्यर्थियों के साथ लाइव सेशन पर सीधा संवाद किया. वहीं इस मौके को केवल जश्न मनाने तक सीमित नहीं रखा गया बल्कि भविष्य की प्रशासनिक जरूरतों के लिए कई सारे पहल किए जा रहे हैं. 

UPSC Logo: यूपीएससी ने शताब्दी वर्ष में बदला अपना लोगो 

यूपीएससी ने इस मौके पर नए लोगो (Logo) का अनावरण किया है. शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन पर यूपीएससी के अध्यक्ष ने आयोग के नए लोगो का अनावरण किया. ऐसा कहा जा रहा है कि नया डिजाइन UPSC की गौरवशाली विरासत को समेटते हुए आधुनिक भारत की आकांक्षाओं को रिफ्लेक्ट करेगा. 

UPSC New Portal: नए पोर्टल की रखी गई नींव 

यूपीएससी ने ‘इंटरव्यू किस्से’ (Interview Anecdotes) पोर्टल का शुभारंभ किया है. आयोग के द्वारा ये इस तरह का पहला और खास पहल बताया जा रहा है. इस पोर्टल का उद्देश्य है इंटरव्यू को लेकर जो जिज्ञासा लोगों के मन में बनी हुई थी, उसे खत्म करके पारदर्शिता लाना. यूपीएससी इंटरव्यू (Personality Test) में भाग लेने वाले उम्मीदवार और पैनलिस्ट इस पोर्टल पर अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे यूपीएससी अभ्यर्थियों (UPSC Aspirants) को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी. उन्हें इंटरव्यू प्रक्रिया को समझने, तैयारी करने और डर को दूर करने में मदद मिलेगी. 

डाक टिकट और सम्मेलन से जुड़े पहल

इसके अलावा भी यूपीएससी में कई बदलाव किए गए हैं. गौरवपूर्ण यात्रा को दर्शाने के लिए यूपीएससी की ओर से एक विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि ये स्मारक वस्तुएं यूपीएससी के इतिहास के शौकीनों के लिए अमूल्य संग्रह बनेंगी. साथ ही यूपीएससी की योजना है कि प्रशासनिक सुधारों पर सम्मेलन किया जाए.

यह भी पढ़ें- अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, हर साल 30000 स्काॅलरशिप पाने के लिए फटाफट कर दें अप्लाई, देखें Details

Previous article Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: क्या आलिया भट्ट बनती ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की हीरोइन? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
Next article Bihar News: भाजपा बिहार में लागू करेगी गुजरात मॉडल, मंत्री से विधायक तक के कटेंगे टिकट, उड़े होश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel