[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPSC NDA-NA & CDS II 2026 : सेना में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका

UPSC NDA-NA & CDS II 2026 : सेना में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका

0
UPSC NDA-NA & CDS II 2026 : सेना में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका
UPSC NDA & NA (II) 2026

UPSC NDA-NA & CDS (II) 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देश की सेवा करने और भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है करियर की दिशा में आगे बढ़ने का.

कुल 394 पदों पर है आवेदन का मौका

आर्मी : 208 पद (महिलाओं के 10 पद)
नेवी : 42 पद (शामिल हैं महिलाओं के 5 पद)
एयर फोर्स : फ्लाइंग के 92 (महिलाओं के 2)
ग्राउंड ड्यूटी (टेक) के 18 (महिलाओं के 2)
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक) 10 (महिलाओं के 2)
नेवेल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) : 24 पद (महिलाओं के 3)

आवेदन के लिए योग्यता

आर्मी विंग के पदों के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष और एयरफोर्स, नेवी एवं एनए में 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है.
आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी, 2008 से पहले और 1 जनवरी, 2011 के बाद न हुआ हो.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों पर आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा. पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जो यूपीएसइ द्वारा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की जायेगी, जिसमें गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा. लिखित परीक्षा पास करनेवाले उम्मीदवारों को एसएसबी द्वारा आयोजित किये जानेवाले इंटेलिजेंस एवं पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा. इस चरण को पास करनेवाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.

इसे भी पढ़े : Group Discussion Skills : ग्रुप डिस्कशन में सफलता की करें तैयारी

सीडीएस के तहत 451 पदों पर मांगे गये आवेदन

यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (सीडीएस-II), 2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रशिक्षण के बाद सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर सकेंगे.
पदों का विवरण : इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 26, एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद में 32, ऑफिसर्स ट्रेनिग एकेडमी, चेन्नई (मद्रास) में एएससी पुरुष के लिए 275 और महिला के लिए 18 पद है.
योग्यता : इंडियन नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री, एयर फोर्स एकेडमी के लिए फिजिक्स एवं मैथ्स के साथ 12वीं एवं ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. ऑफिसर्स ट्रेनिग एकेडमी के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए. योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिसूचना से प्राप्त करें.

ऐसे करें आवेदन

एनडीए-एनए एवं सीडीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.
अंतिम तिथि : 9 जून, 2026.
विवरण के लिए देखें : https://upsconline.nic.in/cetSchedule

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel