[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट

UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट

0
UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट
UPSC CSE Marks 2025 Shakti Dubey

UPSC CSE Marks 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस की परीक्षा में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ था ऐसे में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में हाईएस्ट मार्क्स का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है.

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल का नाम था. ऐसे में आइए जानते हैं कि शक्ति दुबे के कितने मार्क्स आए हैं.

UPSC CSE Marks 2025 of Shakti Dubey: टॉपर शक्ति दुबे को कितने मार्क्स?

यूपीएससी सिविल सर्विस में टॉप करने वाली शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. शक्ति की स्कूलिंग प्रयागराज में ही हुई. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है. इसके बाद मास्टर्स के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन लिया. बीएचयू से मास्टर्स के बाद शक्ति दुबे यूपीएससी की तैयारी में लग गईं. कई प्रयासों के बाद उन्हें रैंक 1 हासिल हुआ है और वो आईएएस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं. शक्ति दुबे की मार्कशीट नीचे देख सकते हैं.

  • Roll No: 0240782
  • Name: SHAKTI DUBEY
  • Written Total (W TOTAL): 843
  • Personality Test Marks (PT MARKS): 200
  • Final Total (F TOTAL): 1043

शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 843 मार्क्स मिले हैं. वहीं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड में शक्ति को 200 मार्क्स मिले हैं. ऐसे में उनको इस बार सबसे ज्यादा अंक मिला है.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

UPSC Toppers Marks: देखें टॉप 20 कैंडिडेट्स की मार्कशीट

क्रम संख्याउम्मीदवार का नामअंतिम कुल अंक (TOTAL)
1शक्ति दुबे (SHAKTI DUBEY)1043
2हर्षिता गोयल (HARSHITA GOYAL)1038
3डोंगरे आर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG)1038
4शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG)1035
5आकाश गर्ग (AAKASH GARG)1032
6कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA)1032
7आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL)1031
8राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA)1031
9आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL)1027
10मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI)1027
11एट्टाबोयिना साई शिवानी (ETTABOYINA SAI SHIVANI)1027
12आशी शर्मा (ASHI SHARMA)1025
13हेमंत (HEMANT)1025
14अभिषेक वशिष्ठ (ABHISHEK VASHISHTHA)1023
15बन्ना वेंकटेश (BANNA VENKATESH)1023
16माधव अग्रवाल (MADHAV AGARWAL)1020
17संस्कृति त्रिवेदी (SANSKRITI TRIVEDY)1018
18सौम्या मिश्रा (SAUMYA MISHRA)1017
19विभोर भारद्वाज (VIBHOR BHARDWAJ)1017
20त्रिलोक सिंह (TRILOK SINGH)1016

UPSC Highest Marks Ever: नहीं टूटा सबसे ज्यादा मार्क्स का रिकॉर्ड

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें शक्ति दुबे ने 1043 अंकों के साथ टॉप किया है. हालांकि, साल 2017 में यूपीएससी के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी के नाम अनोखा रिकॉर्ड है. उन्होंने सिविल सर्विस में कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उनका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

Previous article Attack On Police: कटिहार में थाने पर हमला मामले में भाजपा नेता के घर छापेमारी, पुलिस ने मां को हिरासत में लिया
Next article बिहार का मौसम बदलने वाला है, पटना में भी अगले चार दिनों तक बारिश, आंधी-ठनके का अलर्ट जारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel