[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education दो UPSC कोचिंग पर 8-8 लाख का जुर्माना, IPS मिनी की शिकायत पर CCPA सख्त

दो UPSC कोचिंग पर 8-8 लाख का जुर्माना, IPS मिनी की शिकायत पर CCPA सख्त

0
दो UPSC कोचिंग पर 8-8 लाख का जुर्माना, IPS मिनी की शिकायत पर CCPA सख्त
UPSC Coaching (सांकेतिक फोटो)

UPSC Coaching: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने दो बड़े कोचिंग संस्थानों पर भारी जुर्माना ठोका है. CCPA ने Dikshant IAS और Abhimanu IAS नामक दो मशहूर सिविल सर्विस कोचिंग संस्थानों पर 8-8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये दोनों संस्थान अपने विज्ञापनों में झूठे और भ्रामक दावे कर रहे थे. उन्होंने ऐसे छात्रों के नाम और फोटो इस्तेमाल किए जो कभी उनके रेगुलर स्टूडेंट नहीं रहे.

UPSC Coaching पर किसने की शिकायत

इस पूरे मामले की शुरुआत IPS मिनी शुक्ला की शिकायत से हुई. मिनी शुक्ला, जिन्होंने UPSC 2021 में AIR 96 हासिल की थी, ने बताया कि Dikshant IAS ने उनके नाम और फोटो को अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया. जबकि उन्होंने सिर्फ एक मॉक इंटरव्यू सेशन में हिस्सा लिया था, जो किसी दूसरे अकादमी के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था.

क्या है कारण?

CCPA की जांच में यह सामने आया कि Dikshant IAS और Abhimanu IAS दोनों ने “200+ Results in UPSC 2021” जैसे दावे किए थे. लेकिन जब उनसे सबूत मांगे गए तो वे कुछ भी ठोस पेश नहीं कर सके. जांच में साफ हुआ कि उन्होंने टॉपर्स के नाम और तस्वीरें सिर्फ अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कीं, ताकि नए छात्रों को आकर्षित किया जा सके.

CCPA ने कहा है कि किसी भी संस्थान को छात्रों की अनुमति के बिना उनके नाम या फोटो का उपयोग करने का अधिकार नहीं है. साथ ही, झूठे दावे करना “अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस” की श्रेणी में आता है. इसीलिए दोनों संस्थानों पर 8-8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और आगे ऐसी गलती दोहराने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं डेटाबेस इंजीनियर, Google Microsoft में भी डिमांड

Previous article हो गया कंफर्म, भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Lava Agni 4, डिजाइन देख हो जाएंगे फैन
Next article बॉस बनना नहीं है Gen Z को पसंद, जानिए आज के युवा क्यों ठुकरा रहे हैं मैनेजमेंट रोल्स
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel