[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPMSP Notice: उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य, देखें डिटेल्स

UPMSP Notice: उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य, देखें डिटेल्स

0
UPMSP Notice: उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य, देखें डिटेल्स
UPMSP Notice

UPMSP Notice: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने राज्य के सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अपनी स्कूल प्रोफाइल को upmsp.edu.in वेबसाइट पर अपडेट करें. इसमें विद्यालय की जानकारी, भवन और सुविधाएं, मान्यता, पढ़ाए जाने वाले विषय, प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सही विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा.

कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए सत्यापन जरूरी

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों और कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए इन विवरणों का तुरंत सत्यापन करना जरूरी है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सभी स्कूलों को अपने कर्मचारियों और शिक्षकों की पूरी जानकारी अपडेट करनी होगी.

स्कूल की जियो-लोकेशन और फोटो अपलोड

UPMSP ने निर्देश दिया है कि स्कूल की जियो लोकेशन दर्ज करना आवश्यक है. इसके साथ ही स्कूल का गेट और बोर्ड साफ दिखाई देने वाला फोटो UPMSP ऐप के जरिए अपलोड करना होगा. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि सभी स्कूलों की सही लोकेशन दर्ज हो.

शिक्षक और कर्मचारी विवरण अपडेट करें

बोर्ड ने विशेष ध्यान देने को कहा है कि सभी शिक्षक और कर्मचारियों का विवरण सही-सही दर्ज हो. जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, उनका नाम तुरंत हटाया जाए और नए शिक्षकों/कर्मचारियों को जोड़ दिया जाए. शिक्षक के मोबाइल नंबर सही दर्ज होने चाहिए, ताकि परीक्षा, कॉपी जांच और अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई समस्या न आए.

ऑनलाइन उपस्थिति जरूरी

UPMSP ने सभी स्कूलों से कहा है कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति रोजाना दर्ज की जाए. इसे UPMSP-Attendance ऐप और परिषद की वेबसाइट के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है. कई स्कूलों में अब भी लापरवाही हो रही है, इसलिए बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उपस्थिति हर दिन समय पर दर्ज की जाए.

यह भी पढ़ें: Success Story: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों की पढ़ाई आसान बनाई, अब शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगी देवघर की श्वेता शर्मा

Previous article Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती? बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में कौन आगे, कलेक्शन करेगा हैरान
Next article RSMSSB JTA Result 2025: राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट रिजल्ट जारी, Merit List फटाफट चेक करें
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel