[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UP School Closed: कड़कड़ाती ठंड के वजह से 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है आदेश

UP School Closed: कड़कड़ाती ठंड के वजह से 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है आदेश

0
UP School Closed: कड़कड़ाती ठंड के वजह से 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है आदेश
School Closed 2025

UP School Closed: शीतलहर के मद्देनजर, गौरखपुर के डीएम कृष्णा करूणेश ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. मंगलवार को जारी किए गए आदेश में डीएम ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे.

अयोध्या में 25 जनवरी तक स्कूल बंद

अयोध्या में ठंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 25 जनवरी 2025 तक कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. यह कदम शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सेहत और भलाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, और इसलिए बच्चों को ठंड से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

बिहार में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ?

बिहार के पटना में 8वीं तक के स्कूलों को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन छात्रों को अब सोमवार से स्कूल जाना होगा. दरअसल, शनिवार को भी छुट्टी रहेगी क्योंकि 25 तारीख को इस महीने का आखिरी शनिवार है और इसके बाद रविवार को भी स्कूल बंद रहते हैं. इस तरह, 8वीं तक के स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी और स्कूल सोमवार से फिर से खुलेंगे.

Also Read: UPSC CSE 2025: यूपीएससी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 979 पदों के पर होगी भर्ती

Also Read: JSSC CGL: कुछ इस प्रकार बनाए गए थे पेपर लीक के झूठे साक्ष्य, जानें SIT जांच में क्या मिला

Previous article प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापित
Next article रुरल ग्रीन की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel