[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UP Polytechnic 2025: JEECUP आंसर की कल होगी रिलीज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

UP Polytechnic 2025: JEECUP आंसर की कल होगी रिलीज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

0
UP Polytechnic 2025: JEECUP आंसर की कल होगी रिलीज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
UP Polytechnic 2025

UP Polytechnic 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी करने जा रहा है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर कुंजी 13 जून 2025 को जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

15 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, अगर किसी छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 15 जून 2025 तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकता है. इसके लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा.

बदली हुई थी परीक्षा की तारीख

बता दें कि JEECUP 2025 की परीक्षा पहले 20 से 28 मई के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया और नई तिथि 5 से 13 जून 2025 निर्धारित की गई. परीक्षा संपन्न होने के बाद अब छात्र उत्तर कुंजी और फिर परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. JEECUP परिणाम 21 जून 2025 को घोषित किया जाएगा.

ऐसे करें Answer Key डाउनलोड

  • सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Answer Key 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
  • उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं.

Also Read: Success Story: पिता को खोया, हौसला नहीं… चौकीदारी करते-करते CAT टॉपर बना बेटा

Also Read: Success Story: बिहार की IAS बेटी बनी एमपी की बहु, फॉरेस्ट ऑफिसर से शादी, जानें दोनों का UPSC रैंक

Previous article बिजली चारी के आरोप में तीन धाराये, लगा जुर्माना
Next article Samastipur : बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel