[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UP Home Guard Salary: यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी? 8th Pay Commission से होगी मोटी कमाई

UP Home Guard Salary: यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी? 8th Pay Commission से होगी मोटी कमाई

0
UP Home Guard Salary: यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी? 8th Pay Commission से होगी मोटी कमाई
UP Home Guard Salary

UP Home Guard Salary: उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान तैनात हैं. ये जवान पुलिस बल को सहयोग देने से लेकर आपातकालीन स्थितियों में मदद तक का काम करते हैं. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने से लेकर त्योहारों और विशेष आयोजनों में इनकी भूमिका बेहद अहम होती है. लंबे समय से सेवा देने वाले ये जवान राज्य की व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं. ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे उनकी सैलरी और 8वें वेतन आयोग से उनके सैलरी में कितनी बढ़ोत्तरी होगी.

फिलहाल कितनी मिलती है सैलरी?

वर्तमान में यूपी होमगार्ड की तनख्वाह राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक तय होती है.

  • रोजाना औसतन 670 रुपए से 700 रुपए तक की ड्यूटी अलाउंस दी जाती है.
  • महीने की आय ड्यूटी के दिनों पर निर्भर करती है.
  • शुरुआती स्तर पर उन्हें फिक्स रकम के अलावा त्यौहार, लंबी सेवा और अतिरिक्त ड्यूटी के भत्ते मिलते हैं.
  • छुट्टी, मेडिकल सुविधा और कुछ छोटे लाभ भी दिए जाते हैं.

यानी कुल मिलाकर एक जवान की आय उसकी ड्यूटी, पद और सर्विस के हिसाब से बदलती रहती है.

8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद?

अगले साल केंद्र में 8वां वेतन आयोग लागू होने जा रहा है. इसके बाद राज्य सरकारें इसे अपने हिसाब से लागू करेंगी. उम्मीद है कि यूपी में भी यह आयोग लागू होने के बाद होमगार्ड की सैलरी बढ़ जाएगी.

  • बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना है.
  • भत्तों और बोनस में सुधार होगा.
  • लंबे समय से सेवा दे रहे जवानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि काम के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पैमाना तय होने का इंतजार है.

कब मिलेगा फायदा?

विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग का असर यूपी के होमगार्ड्स तक थोड़ी देरी से पहुंचेगा. केंद्र के बाद राज्य सरकार इसे लागू करेगी. लेकिन यह तय है कि इससे उनकी सैलरी और सुविधाओं में बढ़ोतरी जरूर होगी.

यह भी पढ़ें: Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा

Previous article मधुपुर का अग्निवीर सियाचिन में शहीद, गांव में पसरा मातम, सांसद-विधायक ने शोक व्यक्त किया
Next article मैदान पर आक्रामकता… एशिया कप में IND vs PAK मैच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel