[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Unacademy के 10 साल पूरे, ऑनलाइन शिक्षा से ऑफलाइन सेंटर्स तक का शानदार सफर

Unacademy के 10 साल पूरे, ऑनलाइन शिक्षा से ऑफलाइन सेंटर्स तक का शानदार सफर

0
Unacademy के 10 साल पूरे, ऑनलाइन शिक्षा से ऑफलाइन सेंटर्स तक का शानदार सफर
Unacademy के 10 साल का जश्न

Unacademy 10 Years: भारत के प्रमुख ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में अपने 10 सफल साल पूरे कर लिए हैं. इन 10 वर्षों में अनएकेडमी ने लाखों छात्रों की पढ़ाई को आसान और सुलभ बनाया है. आज अनएकेडमी सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को पूरा करने का एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुका है.

Unacademy की शुरुआत एक साधारण से ऑनलाइन लर्निंग आइडिया के साथ हुई थी. मकसद साफ था कि देश के हर कोने में बैठे छात्रों तक अच्छी क्वालिटी की पढ़ाई पहुंचाई जाए. समय के साथ यह प्लेटफॉर्म तेजी से आगे बढ़ा और आज यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा नाम बन गया है.

Unacademy में हजारों रैंकर्स की सफलता की कहानी

पिछले एक दशक में अनएकेडमी ने आईआईटी, टॉप मेडिकल कॉलेजों और सिविल सर्विसेज जैसी कठिन परीक्षाओं में हजारों रैंकर्स तैयार किए हैं. जेईई, नीट, यूपीएससी, बैंकिंग, एसएससी और स्टेट लेवल एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी मददगार साबित हुआ है. अनुभवी शिक्षकों और आसान स्टडी मटेरियल ने छात्रों का भरोसा जीता है.

अनएकेडमी सेंटर्स का नेटवर्क

आज अनएकेडमी सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ऑफलाइन मोड में भी मजबूत हो चुका है. देश के 50 से ज्यादा शहरों में अनएकेडमी के 75 से अधिक सेंटर्स चल रहे हैं. इन सेंटर्स के जरिए छात्रों को क्लासरूम एक्सपीरियंस के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का फायदा भी मिल रहा है. इससे छोटे शहरों के छात्रों को भी बड़े मौके मिल रहे हैं.

अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर अनएकेडमी ने छात्रों के लिए कई खास पहलें शुरू की हैं. कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए फ्री बोर्ड बूस्टर प्रोग्राम शुरू किया गया है. इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी मजबूत करने के लिए फ्री यूट्यूब सीरीज भी लाई गई है. इसके अलावा अनसैट के जरिए ऑनलाइन और अनएकेडमी सेंटर्स पर स्कॉलरशिप का मौका भी दिया जा रहा है.

इस मौके पर अनएकेडमी के सीईओ सुमित जैन ने कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने भरोसे और अच्छे नतीजों के साथ यह साबित किया है कि हर भारतीय छात्र को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए बेहतरीन शिक्षा और तकनीक मिलनी चाहिए. आने वाले समय में अनएकेडमी और ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने और शिक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम की तैयारी अब होगी आसान! 2025 के स्टूडेंट्स के लिए ये हैं सबसे बेस्ट YouTube चैनल्स

Previous article छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
Next article तट पर अवैध रूप से पेड़ काट नदी से बालू खनन चार ट्रैक्टर रेत जब्त
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel