[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम

UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम

0
UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम
UGC New Rules

UGC New Rules: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 2025 से शुरू होने वाले ग्रेजुएशन (UG) और पोस्टग्रेजुएशन (PG) कोर्स के लिए नए नियम लागू करने का फैसला लिया है. ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किए गए हैं, जिनका मकसद पढ़ाई को ज्यादा लचीला (flexible) और छात्रों के लिए आसान बनाना है. यूजीसी की ओर से क्रेडिट सिस्टम को लेकर भी बताया गया है. इस लेख में यूजीसी के नए नियमों (UGC New Rules) के बारे में विस्तार से जानें.

नियमों में यूजीसी ने क्या कहा? (UGC New Rules)

ऑफिशियल ट्वीट के मुताबिक, UGC New Rules में सबसे खास बदलाव मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम है. इसके तहत छात्र अगर चाहें तो पढ़ाई के बीच में एक साल, दो साल, तीन साल या चार साल बाद कोर्स छोड़ सकते हैं. छोड़ी गई पढ़ाई के आधार पर उन्हें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री मिल सकती है. खास बात यह है कि छात्र जब चाहें, बाद में वापस आकर अपनी पढ़ाई वहीं से फिर शुरू कर सकते हैं. इससे अब छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा आजादी और नए मौके मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक

नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री पाने का आसान तरीका (UGC New Rules)

अब पढ़ाई के दौरान किसी भी समय पढ़ाई छोड़नी पड़े तो भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नई व्यवस्था के मुताबिक:

  • अगर कोई छात्र 1 साल (40 क्रेडिट) पढ़ाई करता है, तो उसे सर्टिफिकेट मिलेगा
  • 2 साल (80 क्रेडिट) पूरे करने पर उसे डिप्लोमा दिया जाएगा
  • 3 साल (120 क्रेडिट) पढ़ाई के बाद छात्र को साधारण डिग्री मिलेगी
  • अगर छात्र 4 साल (160 क्रेडिट) की पढ़ाई पूरी करता है, तो उसे ऑनर्स डिग्री या रिसर्च के साथ ऑनर्स डिग्री दी जाएगी.

नई व्यवस्था में पढ़ाई होगी आसान, जानिए क्रेडिट सिस्टम के बड़े बदलाव

यूजीसी ने पढ़ाई को और आसान बनाने के लिए क्रेडिट सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. अब हर विषय की पढ़ाई के लिए छात्रों को कुछ क्रेडिट दिए जाएंगे. ये सभी क्रेडिट एक डिजिटल प्लेटफॉर्म Academic Bank of Credits (ABC) में सेव होंगे. छात्र भारत के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपने क्रेडिट को जमा कर सकते हैं, ट्रांसफर कर सकते हैं या पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकते हैं. छात्रों को अब यह सुविधा भी मिलेगी कि वे एक साथ दो अलग-अलग यूजी या पीजी कोर्स कर सकते हैं, चाहे वो अलग-अलग कॉलेजों से हों या फिर अलग फॉर्मेट में (जैसे- ऑफलाइन, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग). 

स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल (UGC New Rules)

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब पढ़ाई के साथ-साथ स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल होगी. छात्रों को अपने मुख्य कोर्स से 50% क्रेडिट लेने होंगे, बाकी क्रेडिट वो स्किल डेवलपमेंट कोर्स, इंटर्नशिप या मल्टीडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट्स से कमा सकते हैं. इसके अलावा अब साल में दो बार, यानी जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी में एडमिशन का मौका मिलेगा, जिससे छात्रों के पास पढ़ाई शुरू करने के ज्यादा मौके होंगे.

यह भी पढ़ें- JNVST Class 6, 9 Result 2025: जेएनवीएसटी क्लाॅस 6 और 9 के मार्क्स जारी, यहां सबसे पहले देखें

Previous article बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Next article हीट वेब से बचने को धूप से बचने की जरूरत, डॉ तस्कीन
Avatar Of Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel