[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

0
UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
UGC NET Admit Card

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट जून 2025 सेशन की परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब 25 जून से 29 जून 2025 तक होगी. पहले इस परीक्षा की तारीख 21 जून से 30 जून तक तय की गई थी, लेकिन एनटीए ने 6 जून को इसका नया शेड्यूल जारी किया है, जो अब ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है.

कब आएगा एडमिट कार्ड?

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. भले ही एनटीए ने अभी एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि यह परीक्षा से 2-3 दिन पहले, यानी 22 जून 2025 को जारी किया जा सकता है. इसके अलावा, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन जान सकेंगे.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. नीचे दिए गए स्टेप्स से आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “LATEST NEWS” सेक्शन में UGC NET Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगइन विंडो खुलेगी, जिसमें अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  4. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकालें.

परीक्षा पैटर्न और समय

UGC NET परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और उम्मीदवारों को अपनी विषय के अनुसार तय शिफ्ट में पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र की सही जानकारी एडमिट कार्ड में ही दी जाएगी. जो भी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि एडमिट कार्ड रिलीज होते ही बिना देरी के डाउनलोड कर सकें.

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में लेवल-9 की नौकरी, ₹1.67 लाख तक सैलरी, 24 जून तक करें आवेदन

Also Read: DC For A Day: हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास, मंडी टॉपर अन्वी बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

Previous article गोकशी के आरोपियों से दोहरी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल
Next article राशन कार्डधारियों को बीते 6 माह से नहीं मिल रहा नमक, जानिए आखिर क्या है वजह
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel