[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education इस दिन की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

इस दिन की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

0
इस दिन की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख
UGC NET 2024 Postponed

UGC NET 2024 Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 सत्र के तहत 15 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. NTA की जानकारी के अनुसार, यह फैसला मकर संक्रांति और पोंगल जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. 15 जनवरी को स्थगित की गई परीक्षा के अलावा, अन्य सभी तिथियों (16 जनवरी 2025 और आगे) की परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी.

इसलिए स्थगित हुई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सूचित किया है कि उसे कई सुझाव प्राप्त हुए थे, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के संदर्भ में 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई थी. छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, एजेंसी ने 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, 16 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा अपनी पूर्व निर्धारित तिथि पर ही होगी.

यूपीएससी सीडीएस-1 में योग्य उम्मीदवारों के मार्क्स जारी, यहां देखें अंक

एनटीए ने जारी किया ये नोटिस

एनटीए ने अपने नोटिस में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को कई सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के संदर्भ में 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है. छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, एजेंसी ने 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, 16 जनवरी 2025 की परीक्षा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.

Previous article यूपीएससी सीडीएस-1 में योग्य उम्मीदवारों के मार्क्स जारी, यहां देखें अंक
Next article चिराग पासवान से पहले लोजपा कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, दही-चूड़ा खाए बिना लौटे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel