[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education कॉलेजों में छात्रों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ पर UGC का फोकस, नए गाइडलाइंस जारी

कॉलेजों में छात्रों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ पर UGC का फोकस, नए गाइडलाइंस जारी

0
कॉलेजों में छात्रों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ पर UGC का फोकस, नए गाइडलाइंस जारी
यूजीसी

UGC Guidelines For Physical Fitness: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने स्टूडेंट्स के फिजिक हेल्थ, स्पोर्ट्स में उनकी एक्टिव भागीदारी और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है. यह नियम देशभर के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी पर लागू होंगे.

यूजीसी की इस नई व्यवस्था के तहत ऐसा केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें काउंसिलर, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और फिजिकल फिटनेस एक्सपर्ट शामिल होंगे. UGC ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है. UGC ने कहा कि स्टूडेंट्स के फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया जाएगा और इसे सिंगल विंडो सपोर्ट सिस्टम के तहत सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शामिल करना अनिवार्य होगा.

स्टूडेंट्स की मिलेगी ये-ये सहायता

  • छात्रों को आमने-सामने काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी.
  • ऑनलाइन कंसल्टेशन के जरिए भी मदद उपलब्ध होगी.
  • जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवा का सहारा लिया जा सकेगा.
  • छात्रों के लिए ग्रुप सेशन आयोजित किए जाएंगे.
  • संस्थान तनाव या मेंटल प्रेशर से जूझ रहे छात्रों का रिकॉर्ड रखेंगे.
  • समय पर सहायता देकर ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने की कोशिश की जाएगी.

यूजीसी ने कहा हर स्टूडेंट की जाएगी मदद

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC में आवश्यक संसाधन होने चाहिए, जैसे योग्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर, विशेषज्ञ तथा शारीरिक और मनोवैज्ञानिक आकलन से जुड़े उपकरण. इनकी मदद से छात्रों को जागरूक किया जाएगा, उनका मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें उचित मार्गदर्शन तथा काउंसलिंग दी जाएगी, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर लक्ष्यों को आगे बढ़ा सकें.

कैंपस में सेफ और अच्छा माहौल हो

UGC ने विश्वविद्यालयों से यह भी कहा है कि कैंपस में ऐसा माहौल बनाया जाए जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकें. इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंटर्नशिप, फील्ड ट्रेनिंग और सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता फैक्ट चेक करें, राहुल गांधी के बयान पर DU की कड़ी आपत्ति

Previous article युद्ध की आग में झुलसा बाजार, 15 दिनों में 41% महंगा हुआ कच्चा तेल
Next article सोशियोलॉजी या जियोग्राफी? UPSC के लिए कौन-सा ऑप्शनल सब्जेक्ट रहेगा बेहतर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel