Today School Assembly News: स्कूली छात्रों के लिए रोज अखबार पढ़ने की आदत बेहद फायदेमंद होती है. इससे वे देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रहते हैं. कई स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान छात्रों से न्यूज हेडलाइंस भी सुनाई जाती हैं. ऐसे में अगर आप 6 जुलाई 2026 की देश-विदेश की प्रमुख खबरें (Top News) एक जगह पढ़ना चाहते हैं, तो इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें.
Today School Assembly News: देश की खबरें
130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, सफर होगा आसान
बिहार के पश्चिम चंपारण जिला में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से नया बाइपास बनाया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से लोगों का उत्तर प्रदेश और सबेया एयरपोर्ट तक सफर आसान और तेज हो जाएगा. साथ ही क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.
Today School Assembly News: दुनिया की खबरें
333 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा ‘बावी’, भारी तबाही की चेतावनी
महातूफान बावी 333 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसे लेकर अमेरिकी प्रशांत क्षेत्रों में भारी तबाही का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और ऊंची समुद्री लहरों की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम एक्सपर्ट इसे बेहद शक्तिशाली और खतरनाक चक्रवाती तूफानों में से एक मान रहे हैं.
ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार, कहा- आदर्श कभी नहीं मरते
डोनाल्ड ट्रंप के “ना सभ्यता, ना इतिहास” वाले बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने कहा कि इंसान की मौत हो सकती है, लेकिन उसके आदर्श और विचार कभी नहीं मरते. दोनों देशों के बीच बयानबाजी के बाद कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की खबरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर Women’s T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. चैंपियन बनने के साथ टीम को ICC की ओर से करीब 20.6 करोड़ रुपये (25 लाख अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी मिली, जबकि रनरअप इंग्लैंड को लगभग 10.3 करोड़ रुपये (12.5 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए गए.
FIFA World Cup 2026: ब्राजील को बड़ा झटका
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर Neymar ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 से टीम के बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद भावुक नेमार ने कहा, “मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन अब यह सफर यहीं खत्म होता है.” वह ब्राजील के सर्वकालिक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- नजदीक है JPSC की मेन्स परीक्षा, इस तरह करें जनरल इंग्लिश की तैयारी
