[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Today School Assembly News Headlines: PM से CM Yogi की मुलाकात, साथ ही दिन भर की बड़ी खबरें, देखें एक नजर

Today School Assembly News Headlines: PM से CM Yogi की मुलाकात, साथ ही दिन भर की बड़ी खबरें, देखें एक नजर

0
Today School Assembly News Headlines: PM से CM Yogi की मुलाकात, साथ ही दिन भर की बड़ी खबरें, देखें एक नजर
स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. सीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात, बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर बैन तक आइए जानते हैं आज यानी कि 6 जनवरी 2026 की देश विदेश की प्रमुख खबरें जानते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

उमर खालिद की याचिका खारिज

दिल्ली दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. इस पर उनके पिता ने एस.क्यू. आर इलियास ने कहा कि उन्हें इस पर कुछ नहीं बोलना है.

राजद नेता तेजस्वी यादव भारत वापस लौटे

राजद नेता तेजस्वी यादव लंबे समय से बिहार से बाहर थे. ऐसा कहा जा रहा था कि वे अपने परिवार संग क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने विदेश गए थे. वहीं अब वे वापस बिहार लौट चुके हैं.

सीएम योगी की पीएम से मुलाकात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मुलाकात की है. ये मुलाकात चर्चा में है.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

जर्मनी में बिजली गुल

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में हुई एक संदिग्ध आगजनी की घटना ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस हमले के कारण शनिवार से ही बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इससे हजारों घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान अंधेरे में चले गए.

बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर बैन

बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी मैच के प्रसारण पर रोक लगा दी है. यह फैसला भारीतय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बाद लिया गया है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

ब्रावो ने धोनी की तारीफ की

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने एक बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी की खुलकर तारीफ की है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ करीब एक दशक बिताने वाले ब्रावो ने कहा कि धोनी सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि अपने खिलाड़ियों को गहराई से समझने वाले सच्चे लीडर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू के घर खुशियों ने दी दस्तक

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या (Chennupalli Vidya) के यहां बेटे का जन्म हुआ है.

यह भी पढ़ें- 2026 का Ultimate GK Pack! देखें टॉप 25 सवाल-जवाब जो आपको टॉपर बना देगा

Previous article एसआईआर के बीच खुद को वैध मतदाता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग
Next article Green Peas Benefits: सर्दियों में हरे मटर खाने से मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे, जान गए तो हर रोज करेंगे डाइट में शामिल 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel