[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें 4 जुलाई की खबरें

स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें 4 जुलाई की खबरें

0
स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें 4 जुलाई की खबरें
स्कूल असेंबली की सांकेतिक तस्वीर

Today School Assembly News: स्कूली छात्रों के लिए रोज अखबार पढ़ने की आदत बेहद फायदेमंद होती है. इससे वे देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रहते हैं. कई स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान छात्रों से न्यूज हेडलाइंस भी सुनाई जाती हैं. ऐसे में अगर आप 3 जुलाई 2026 की देश-विदेश की प्रमुख खबरें (Top News) एक जगह पढ़ना चाहते हैं, तो इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें.

Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें

राम मंदिर चंदे को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का गलत इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे. साथ ही, मंदिर निर्माण के लिए दिया गया अपना चंदा वापस लेने की मांग भी करेंगे.

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले 5 घंटे में शहर के कई इलाकों में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें

खामेनेई के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, 14 महीने की पोती के साथ होगा सुपुर्द-ए-खाक

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आखिरी दर्शन के दौरान हजारों लोग भावुक नजर आए और कई समर्थक रो पड़े. अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि उन्हें उनकी 14 महीने की पोती के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

पाकिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मुकाबला क्रिकेट फैंस फ्री में भी देख सकेंगे. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण की पूरी जानकारी जारी कर दी गई है, जिससे दर्शक आसानी से मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वॉड में एक युवा खिलाड़ी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं. अब दोनों टीमों के बीच होने वाली सीरीज पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- पिछले साल से बहुत अंतर है! IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार, यहां देखें अन्य ब्रांच का हाल

Previous article आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम के नीचे दफनाया शव, 45 दिन तक लापता होने का करती रही नाटक
Next article खेल-खेल में मोबाइल चार्जर का सॉकेट पकड़ने से 8 माह के मासूम की मौत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel