[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Today School Assembly News Headlines: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले से लेकर मौसम तक, यहां देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले से लेकर मौसम तक, यहां देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

0
Today School Assembly News Headlines: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले से लेकर मौसम तक, यहां देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
स्कूल असेंबली न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान छात्र प्रार्थना सभा में देश-दुनिया की अहम खबरें साझा करते हैं. रोजाना अलग-अलग स्टूडेंट्स को यह जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वे पढ़ाई के साथ करंट अफेयर्स से भी जुड़े रहते हैं. मौसम अलर्ट, एम्स में वैकेंसी (AIIMS Vacancy) से लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं (Hindu Man Lynched in Bangladesh) पर हुए हमले तक आइए जानते हैं 20 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और अन्य प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं.


Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

  1. प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई हिंसा पर जताई चिंता

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अल्पसंख्यकों के साथ बढ़ती हिंसा पर संज्ञान लेना चाहिए.

2. आज का मौमस (Weather Alert)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं. वहीं 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश या तेज बर्फबारी हो सकती है.

3.सट्टेबाजी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

ईडी (ED) ने सट्टेबाजी मामले में मिमी चक्रवर्ती , युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई की संपत्तियां कुर्क करके बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में यह कार्रवाई की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है.

4. एम्स रिक्रूटमेंट

AIIMS के 41 विभागों में नौकरी पाने का मौका. सैलरी 67000 रुपये से ज्यादा हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए AIIMS Recruitment पर क्लिक करें.

5. महाराष्ट्र में पानी की टंकी फटने से कई मजदूर घायल

एक बड़े हादसे में महाराष्ट्र (Maharashtra Water Tanker Blast) में बिहार के कई मजदूर घायल हो गए. पानी की टंकी फटने से अभी तक करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबर

  1. टीम इंडिया ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

टीम इंडिया ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आखिरी टी20 इंटरनेशनल में 30 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. यह जीत आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए विटामिन का काम करेगी.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. बांग्लादेश में तनाव

गुरुवार रात बांग्लादेश (Bangladesh News) में हालात इतने बिगड़ गए कि पूरा देश दहशत में आ गया. कट्टरपंथी और भारत विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मौत के बाद राजधानी ढाका समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ हुई. मीडिया दफ्तरों, सांस्कृतिक केंद्रों और यहां तक कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के घर को भी नुकसान पहुंचा. इस दौरान धर्म के नाम पर एक हिंदू (Hindu Man Lynched in Bangladesh) नागरिक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: 5 मिनट में हो जाएगा याद, यहां देखें आज की बड़ी खबरें

Previous article Epstein Files का सबसे बड़ा खुलासा, DOJ ने किया जारी, बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन जैसे बड़े नाम शामिल, लेकिन इस पर खड़े हुए सवाल
Next article PM Modi Rally: बंगाल से असम तक पीएम मोदी का दौरा, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel