Today School Assembly News 2 July 2026: आजकल स्कूलों में छात्रों को देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बोली जाती है. इस एक रूटीन से उन्हें अखबार और न्यूज से अपडेटेड रहने की आदत हो जाती है, जोकि आगे चलकर किसी भी परीक्षा में काम आती है. अगर आपके भी स्कूल में असेंबली के दौरान देश विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने का नियम है तो यहां हम आपको 2 जुलाई 2026 की टॉप न्यूज हेडलाइंस (Top News Headlines) बताएंगे.
Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें
बिहार विधान परिषद में 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, सदन में बढ़ी नई राजनीतिक सक्रियता
बिहार विधान परिषद में सोमवार को 10 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने शपथ ग्रहण की. इनमें पवन सिंह निशांत समेत कई नए सदस्य शामिल रहे. शपथ ग्रहण के साथ ही परिषद में उनकी विधायी जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई.
NEET PG परीक्षा के लिए तय हुई तारीख
NEET PG परीक्षा 30 अगस्त को होगी. एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. NBEMS ने इस संबंध में अपडेट जारी किया है. पूरी खबर के लिए यहां पढ़ें.
तेज बारिश और आंधी से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश के कारण कई जगह जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली.
Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की तैयारी तेज
LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक नया वीडियो जारी कर बताया है कि क्रिकेट के आयोजन स्थान जल्द तय होगा. 2028 ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक का हिस्सा बनेगा.
अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक, लेकिन बारिश ने मैच का नतीजा नहीं निकलने दिया
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड पर बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 59 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू नहीं कर सका और मैच रद्द घोषित कर दिया गया.
Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें
अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, सभी कर्मियों की सुरक्षा पर नजर
अमेरिकी सेना का एक MH-60 हेलीकॉप्टर अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चालक दल के सदस्यों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.
ट्रंप ने पनामा नहर, चीन और जन्मसिद्ध नागरिकता पर दिया बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर, चीन और जन्मसिद्ध नागरिकता (Birthright Citizenship) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन मुद्दों पर अपनी सरकार के रुख को दोहराते हुए कई अहम टिप्पणियां कीं. ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर इन विषयों पर चर्चा तेज हो गई.
यह भी पढ़ें- बदल रहा है जॉब मार्केट, इन 10 नौकरियों की रहेगी डिमांड
