[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, देखें एक क्लिक में

Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, देखें एक क्लिक में

0
Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, देखें एक क्लिक में
स्कूल असेंबली न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इससे बच्चे न सिर्फ देश विदेश की खबरों से अपडेट रहते हैं बल्कि उनमें न्यूज और अखबार पढ़ने की रूचि भी आती है. ऐसे में आइए आज यानी कि 14 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें यहां देखें. 

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

तेजप्रताप यादव लालू आवास पहुंचे

बिहार में मकर संक्रांति से पहले तेजप्रताप लालू यादव आवास पहुंचे. उन्होंने माता-पिता और तेजस्वी को दही चूड़ा भोज का न्योता दिया.

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग करोड़ों लोगों के नाम काटने की तैयारी में है

पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही. ममता बनर्जी ने कहा है कि एसआईआर की वजह से अब तक बंगाल में 84 लोगों की जान जा चुकी है. 54 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गये. बंगाल की सीएम ने कहा है कि चुनाव आयोग अभी और एक करोड़ लोगों के नाम काटने की तैयारी में है.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

400 किलो सोना चोरी केस में 10 आरोपी, कई भारतीय गिरफ्तार

कनाडा में करीब दो साल पहले एयरपोर्ट से ही लगभग 400 किलो (0.9999 शुद्धता) सोने की सनसनीखेज चोरी हुई थी. यह सोना करीब 6,600 गोल्ड बार्स के बराबर था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा आंकी गई थी. इस मामले में 10 लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इसके तहत कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और कई अब भी चल रही हैं, जिसमें भारतीय भी फंसे हैं.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

लास्ट ओवर्स में पलटा मैच का रुख, गुजरात ने रखा 193 का टारगेट

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 193 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया है. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की शुरुआत शानदार रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर में टीम की पारी थोड़ी डगमगा गई. हालांकि, अंतिम ओवरों में जॉर्जिया वेयरहम और भारती फुलमाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को मजबूती दी

हरमनप्रीत की तूफानी पारी में GG ढेर, मुंबई ने दर्ज की शानदार वापसी

महिला प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना जलवा दिखा दिया है. सीजन के पहले मैच में हार के बाद मुंबई की टीम ने शानदार वापसी की है. मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: 12 जनवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें, देखें यहां

Previous article Makar Sankranti 2026: अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से रातों-रात चमक जाएगी किस्मत
Next article Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को टाटा-बाय-बाय, धूप ने बढ़ाई गर्माहट, मगर 18 जनवरी से बारिश और कोहरे का अलर्ट!
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel